Jansansar
Importance of calmness in crisis: Life lessons from the story of the deer
लाइफस्टाइल

संकट में शांति का महत्व: हिरण की कहानी से जीवन की सिख

एक बार एक हिरण जंगल में पानी की तलाश में घूम रहा था। बहुत देर से भटकने के बाद भी उसे पानी कहीं नहीं मिला। प्यास से बेहाल होकर वह एक पेड़ के नीचे बैठ गया। तभी अचानक उसे पास में पानी की नदी की आवाज़ सुनाई दी। वह तुरंत उठकर आवाज़ की दिशा में बढ़ने लगा और थोड़ी ही देर में उसके सामने एक बड़ी सी नदी थी। नदी को देखकर वह बहुत खुश हो गया, मानो उसे नई ज़िंदगी मिल गई हो। वह दौड़ते हुए नदी के पास गया और जैसे ही पानी पीने के लिए अपना सिर नदी में झुकाया, उसकी नजर दाईं तरफ पड़ी। वहाँ एक शिकारी था जो तीर का निशाना तानकर खड़ा था।
हिरण ने बाईं तरफ देखा तो उसे झाड़ियों के पीछे एक शेर दिखाई दिया। पानी की प्यास अब उसे भूल गई थी। वह घबरा गया और जैसे ही पीछे मुड़कर देखा, उसे भयंकर आग दिखी जो उसकी तरफ बढ़ रही थी। हिरण चारों ओर से मुसीबतों से घिर चुका था—आगे शिकारी, बाईं तरफ शेर, पीछे आग, और सामने गहरी नदी।
हिरण ने सोचा, “मुझे मरना तो है ही, क्यों न पानी पीकर मरूं?” उसने शांति से पानी पीना शुरू कर दिया। जैसे ही उसने पानी पिया, आसमान में काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से आग बुझ गई और पानी के कारण शिकारी का निशाना चूक गया और तीर शेर को लग गया। शेर ने शिकारी पर हमला कर दिया।
जब हिरण ने पानी पीकर सिर उठाया तो देखा कि शिकारी और शेर दोनों ही वहां नहीं थे और आग भी बुझ चुकी थी।
**कहानी से सीख:**
दोस्तों, इस कहानी से हमें यह सिखने को मिलता है कि जीवन में जब समस्याएं आती हैं, तो वे चारों तरफ से आती हैं और हमें घबरा देती हैं। लेकिन, घबराने की बजाय हमें शांति से सोचकर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। जिस तरह हिरण ने शांति से सोचकर अपना काम किया, उसी तरह हमें भी जीवन में चुनौतियों का सामना करना चाहिए।
उम्मीद करता हूँ कि आपको यह कहानी पसंद आई होगी। याद रखें, दुनिया क्या कहेगी, यह सोचने की बजाय अपने काम में लगे रहिए, एक दिन यही दुनिया आपको देखेगी!

Related posts

अक्षय तृतीया पर BharatPe गोल्ड महोत्सव, निवेश पर रिवॉर्ड्स और INR 1 लाख जैकपॉट मौका

Jansansar News Desk

“अटल बिहारी बाजपेई कवि रत्न सम्मान 2026” के लिए डा.अवनीश राही का चयन

Jansansar News Desk

सूरत की केसरिया टेक्सटाइल कंपनी ने लॉन्च किए दो नए ब्रांड

Jansansar News Desk

महिला सशक्तिकरण के लिए डॉ. दिव्या ज्योति ने किया सराहनीय कार्य, बनी रोल मॉडल

Ravi Jekar

छोटे शहर के सपनों से मार्केट लीडरशिप तक: अंबिका महेश्वरी की प्रेरणादायक यात्रा

Ravi Jekar

Fashion Model Arya कौन हैं? Vogue फीचर्स से लेकर FMA ब्रांड की सफलता तक

Ravi Jekar

Leave a Comment