Jansansar
"अटल बिहारी बाजपेई कवि रत्न सम्मान 2026" के लिए डा.अवनीश राही का चयन
राष्ट्रिय समाचारलाइफस्टाइल

“अटल बिहारी बाजपेई कवि रत्न सम्मान 2026” के लिए डा.अवनीश राही का चयन

23 मार्च 26 दिल्ली/अलीगढ़ हिंदी साहित्य और गीत-सृजन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुके अलीगढ़ के प्रख्यात गीतकार डॉ. अवनीश राही को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित “अटल बिहारी वाजपेयी कवि रत्न सम्मान” प्रदान किया जाएगा।

यह सम्मान आगामी 2 अप्रैल 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामयी राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा, जिसका आयोजन इंडिया ए आई न्यूज समूह द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री श्री रामदास अठावले तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे के करकमलों द्वारा डॉ. राही को सम्मानित किया जाएगा।
इंडिया ए आई न्यूज समूह के चेयरमैन श्री विनय सिंह द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस सम्मान समारोह में देशभर से साहित्यकार, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं उद्यमी भी शिरकत करेंगे।

डॉ. अवनीश राही पिछले चार दशकों से हिंदी साहित्य, गीत-लेखन और सामाजिक चेतना से जुड़े सृजन के माध्यम से अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। उनके लेखन में समाज के वंचित वर्ग, मानवीय संवेदनाएँ और समकालीन यथार्थ की प्रभावी अभिव्यक्ति देखने को मिलती है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी डॉ. राही को विद्या-वाचस्पति (मानद डॉक्टरेट), दिल्ली विधानसभा में “भारत विभूषण” सम्मान सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

उनकी रचनाएँ साहित्यिक मंचों से लेकर राष्ट्रीय आयोजनों तक व्यापक रूप से सराही गई हैं और वे साहित्य को सामाजिक जागरूकता एवं परिवर्तन का सशक्त माध्यम मानते हैं।

यह सम्मान उनके निरंतर सृजन, साहित्यिक प्रतिबद्धता और समाज के प्रति उनकी संवेदनशील दृष्टि का एक और राष्ट्रीय स्वीकार है।

इस उपलब्धि से अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदी साहित्य जगत में हर्ष की लहर है। विभिन्न साहित्यकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों द्वारा उन्हें अग्रिम बधाइयाँ दी जा रही हैं।

Related posts

बिहार की मंजू सिन्हा: 16 वर्षों से बेटियों के स्वास्थ्य और जागरूकता की मजबूत आवाज

Jansansar News Desk

MoMaCu की स्क्रीनिंग में सितारों का जमघट, दिल्ली में धूमधाम से हुआ भव्य प्रीमियर

Jansansar News Desk

कानपुर से वैश्विक पहचान तक: भारत की विकास यात्रा के साथ बढ़ते आरएसपीएल ग्रुप के 50 वर्ष

Jansansar News Desk

मिथिला की सांस्कृतिक चेतना को वैश्विक मंच दिलाने में विक्रम आचार्य के अथक प्रयास

ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नए चेयरमैन बने श्री समीप शास्त्री

Jansansar News Desk

नेपाल में SGADF का स्वर्णिम इतिहास, शिवम ठाकुर के नेतृत्व में भारत को 320+ पदक

Jansansar News Desk

Leave a Comment