कई साल पहले मैंने एक प्रवीन नामक किताब में एक कहानी पढ़ी थी। आज कई सालों के बाद मुझे वो कहानी याद आ रही है, बड़ी अच्छी कहानी है, तो थोड़ा ध्यान से सुनिएगा।
कहानी एक राजा की है, जो एक लंबी यात्रा के लिए अपने राज्य से निकलने वाला था। पूरे गांव के लोग उसे विदा करने आए थे। जब राजा पानी के जहाज पर चढ़ने लगा, तो गांव का एक बुजुर्ग उसके पास आया और कहा, “राजा साहब, जब आप जंगल से होकर जाएंगे, तो आपको जंगल में एक दो फुट का आदमी मिलेगा, जो आपको लड़ने के लिए चैलेंज करेगा। उसे जान से मारने के बिना आगे मत बढ़ना।”
राजा ने उस आदमी की बात मान ली और यात्रा पर निकल गया। दो दिन बाद, राजा जंगल में पहुंचा। जैसे ही वह जंगल में पहुंचा, उसे दो फुट का आदमी मिला और उसने राजा को लड़ने के लिए चैलेंज किया। राजा ने उस आदमी से लड़ाई शुरू कर दी। थोड़ी देर में लड़ाई खत्म हो गई और राजा जीत गया।
लेकिन जब उस दो फुट के आदमी को जान से मारने का समय आया, तो राजा ने कहा, “इस आदमी को जान से मारने में कोई महानता नहीं है।” और उसने उस आदमी को जिंदा छोड़ दिया और आगे बढ़ गया।
दो दिन बीते और वह आदमी फिर राजा के सामने आया। लेकिन अब वह चार फुट का हो चुका था। उसने फिर से राजा को लड़ने के लिए चैलेंज किया। राजा ने चैलेंज स्वीकार किया और लड़ाई फिर शुरू हुई। राजा फिर जीत गया, लेकिन इस बार भी उसने उसे यह कहकर जिंदा छोड़ दिया कि “इस आदमी को जान से मारने में कोई महानता नहीं है।”
दो दिन और बीते और वह आदमी फिर से राजा के सामने आया। अब वह छह फुट का हो गया था। उसने फिर से राजा को लड़ने के लिए चैलेंज किया। राजा ने चैलेंज स्वीकार किया, फिर लड़ाई शुरू हुई और राजा फिर जीत गया। लेकिन इस बार भी राजा ने उसे जिंदा छोड़ दिया, यह कहते हुए कि “इस आदमी को जान से मारने में कोई महानता नहीं है।”
इस तरह राजा ने उसे हर बार छोड़ दिया, और वह आदमी हर बार दो-दो फुट बढ़ता गया। एक दिन ऐसा आया कि वह आदमी राजा से भी बड़ा हो गया। उसने फिर से राजा को लड़ने के लिए चैलेंज किया। इस बार राजा थोड़ा डर गया, लेकिन उसने फिर भी चैलेंज स्वीकार किया। लड़ाई शुरू हुई, लेकिन इस बार राजा बुरी तरह जख्मी हो गया और उसका एक हाथ टूट गया।
लेकिन राजा महान था। उसने जैसे-तैसे करके उस आदमी को हरा दिया, लेकिन इस बार उसने उस आदमी को जिंदा नहीं छोड़ा। उसने उसे जान से मार दिया।
अब आप मुझे बताइए कि महानता किस बात में थी? जब उस राजा को यह बताया गया था कि तुम्हें जंगल में दो फुट का आदमी मिलेगा, जिसे जान से खत्म किए बिना तुम आगे मत बढ़ना, फिर भी राजा ने अपनी महानता दिखाते हुए उस आदमी को जिंदा छोड़ दिया, जो आगे जाकर उसे भारी पड़ा और अपना एक हाथ भी गंवाना पड़ा।
तो अब मैं आपसे कहता हूं कि आपकी जिंदगी में कितनी भी छोटी समस्या क्यों न आए, उसे खत्म किए बिना आगे मत बढ़िए। क्योंकि कल को वही छोटी समस्या आपके सामने बहुत बड़ी बनकर आ सकती है। इन छोटी-छोटी समस्याओं को सुलझाने से आपको अनुभव मिलेगा और भविष्य में बड़ी समस्याओं का सामना करने में आसानी होगी।