Jansansar
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन (17 सितंबर 2026) के अवसर पर हीराबानो खम्मकार फाउंडेशन द्वारा सड़क और फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों के लिए विशेष आयोजन तथा 76 जरूरतमंद परिवारों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹25,000 प्रति परिवार की आर्थिक सहायता देने की पहल की गई।
राजनीती

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक अनोखी पहल

17 सितंबर 2026: देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर हीराबानो खम्मकार फाउंडेशन द्वारा सड़क और फुटपाथ पर जीवन बिताने वाले बच्चों के छोटे-छोटे सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ एक विशेष दिन का आयोजन किया गया है।

इन बच्चों के लिए यह दिन केवल घूमने या मनोरंजन का दिन नहीं होगा, बल्कि उन्हें भी सम्मान, खुशी और नई उम्मीद का एहसास कराने का एक प्रयास होगा।

दिनभर का विशेष आयोजन:
* सुबह बच्चों के हेयरकट और ग्रूमिंग
* इसके बाद बच्चों को लग्जरी कार में कपड़ों के शोरूम ले जाया जाएगा, जहां उन्हें उनकी पसंद के नए कपड़े दिए जाएंगे।
* नए जूते और चप्पल दिए जाएंगे।
* हीराबानो खम्मकार फाउंडेशन के कार्यालय में श्री गणपति जी की आरती।
* पीयूषभाई देसाई के साथ बच्चों के लिए प्रेमपूर्वक भोजन।
* मीडिया/न्यूज संस्थान की विशेष यात्रा।
* बच्चों को थिएटर में फिल्म दिखाई जाएगी।
* दिन के अंत में कैफे में विशेष पार्टी और आनंदोत्सव।

लेकिन सेवा का यह प्रयास यहीं समाप्त नहीं होता…

* 76 जरूरतमंद परिवारों को नई शुरुआत

इस कार्यक्रम के तहत लगभग 76 जरूरतमंद परिवारों को प्रति परिवार 25,000 रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे अपना छोटा व्यवसाय, रोजगार या स्वरोजगार शुरू कर सकें।

हमारा उद्देश्य केवल एक दिन की खुशी देना नहीं है, बल्कि परिवारों को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर, आय का नया साधन और जीवन में नई उम्मीद देना है।

* हर बच्चे को सपना देखने का अधिकार है…
और हर जरूरतमंद परिवार को फिर से खड़े होने का एक अवसर मिलना चाहिए।

हीराबानो खम्मकार फाउंडेशन
शिक्षा • सेवा • स्वाभिमान • स्वरोजगार

“एक दिन बच्चों के सपनों के लिए…
और एक प्रयास परिवारों के पूरे भविष्य के लिए।”

Related posts

शिवराज सिंह चौहान ने AkinAnalytics के स्वदेशी NIKA2 किसान ड्रोन का अनावरण

Jansansar News Desk

किसानों और कृषि श्रमिकों के मुद्दों पर फोकस, जीवनदत्त अरगड़े को पूर्वी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी

Jansansar News Desk

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया

Jansansar News Desk

जो दिखाई नहीं देता, वही सत्ता चलाता है: भाजपा का बड़ा दांव,नई उम्र, नई रणनीति, नई भाजपा!

Jansansar News Desk

एक उद्देश्य के साथ नेतृत्व – जनता की आवाज़: सुनिल यादव की कहानी।

महिला तकनीशियन ने विधायक के घर लगाया स्मार्ट मीटर, बोलीं-माता-पिता को बेटियों के प्रति अपना नजरिया बदलना चाहिए

Leave a Comment