Jansansar
धर्म

श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री श्याम आशीर्वाद महोत्सव भजन संध्या में झूमे भक्त

“गली-गली ऐलान होना चाहिये… हर मन्दिर में श्याम होना चाहिये”

सूरत: वीआईपी रोड स्थित श्री श्याम मन्दिर, सूरतधाम में शुक्रवार को देर रात तक चली भजन संध्या में देर रात तक सैंकड़ो श्याम भक्त भजनों पर झूमे और श्याम बाबा को रिझाया । शाम सात बजे से आयोजित भजन संध्या में स्थानीय गायिका के अलावा कोलकाता से आमंत्रित जयशंकर चौधरी ने भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी । इस दौरान “गली-गली ऐलान होना चाहिये… हर मन्दिर में श्याम होना चाहिये” एवं “ग़र ज़ोर मेरो चाल…हीरा मोत्या स नज़र उतार दु” पर भक्त नाच उठे ।


इसके पूर्व शाम चार बजे से आयोजित राम कथा में विजय कौशलजी महाराज ने कहा कि भगवान का कार्य दिखाई देता है पर करता दिखाई नहीं देता सांसारिक मनुष्य करता दिखाई देता है पर कार्य दिखाई नहीं देता । महाराज से कहा की सभी के कार्यों की प्रसंशा करनी चाहिये । बच्चों को प्रोत्साहन देना चाहिए । इससे वातावरण शुद्ध होता है, तरक़्क़ी होती है । राम कथा में महाराज ने परशुराम संवाद का भी वर्णन किया ।
आयोजन में शनिवार को शाम चार बजे से श्री राम कथा का वाचन होगा एवं शाम सात बजे से आयोजित भजन संध्या मे कोलकाता से आमंत्रित गायक कलाकार सौरभ शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे.

Related posts

आचार्य सुधांशु जी महाराज ने डॉ. अभिषेक वर्मा को प्रदान की ‘गौ रक्षक’ की उपाधि

Ravi Jekar

मानस रामरक्षा।। “दिन-९” दिनांक-१७अगस्त कथा क्रमांक-९६१

Ravi Jekar

कल्याण में “आध्यात्म रत्न सम्मान” में डॉ. वैदेही तामण ने संतों और सेवकों को सम्मानित किया।

Ravi Jekar

स्वच्छता, पवित्रता, प्रसन्नता, स्वतंत्रता और असंगता, यही सच्चे साधु के पंचतत्व हैं: मोरारी बापू

Ravi Jekar

बेंगलुरु भगदड़ पीड़ितों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और परिवारों को आर्थिक सहायता

Jansansar News Desk

कल्याणेश्वर महादेव मंदिर – जहाँ अग्नि मौन में बोलती है, शांति में चमत्कार होता है, और शक्ति भीतर से जागती है

Jansansar News Desk

Leave a Comment