Jansansar
लाइफस्टाइल

टेस्ट फॉर लाईफ ने लॉंच किया “New Age Atta” – आधुनिक जमाने का सेहतमंद विकल्प

आज की स्वास्थ-सचेत पीढ़ी अपने डाइट को लेकर बड़ी सजग है। विशेषतः यंगस्टर्स में गेहूँ के आटे के प्रति रुचि कम होते दिखाई दे रही है। कुछ लोग अब पाचन में आसान, लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स, और ग्लूटेन-फ्री विकल्प चुन रहे है।

ऐसे में ही टेस्ट फॉर लाईफ़ के सर्वे-सर्वा श्री मंदार देशपांडे इन्होंने “New Age Atta” लॉंच किए है – विशेष रूप सें उन लोगो के लिए जो स्वाद के साथ समझौता किए बिना सेहत को प्राथमिकता देना चाहते है।

New Age Atta के अंतर्गत शामिल किए प्रॉडक्ट्स कुछ इस प्रकार है –

ग्लूटेन-फ्री आटा – यह आटा जोवार, राजगिरा, चावल, चना दाल, उड़द दाल, मकई, ब्राउन राईस, सोया दाल, और मूंग दाल जैसे ९ अनाजों सें बनाया गया है। इससे बने फुलके और पराठे केवल सेहतमंद ही नहीं बल्कि बेहतरीन स्वादिष्ट होते है। जिन्हें ग्लूटेन की समस्या है सिर्फ़ वही नहीं तो घरके सभी छोटें बड़े इसे अपने डाइट का हिस्सा बना सकते है।

खपली आटा – प्राचीन खपली गेहूँ से बनाए खपली आटे में प्राकृतिक रूप से लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ज़्यादा डाइटरी फाइबर होता है। बाजार में उपलब्ध कई ब्रांडेड खपली आटा के बावजूद लोग टेस्ट फॉर लाईफ़ का खपली आटा पसंद करते है क्योंकि ईससे बनी चपाती स्वाद में बेहतर और मुलायम बनती है।

मल्टीग्रेन आटा – एम.पी.सिहोर गेहूँ के साथ साथ सोया दाल, चना दाल, मकई, मेथी दाने, फ्लैक्स सीड्स, और बार्ली जैसे पौष्टिक अनाजों का समावेश है। दरअसल मल्टीग्रेन का नाम सुनतेही हमारे सामने आती है रूखी-सुखी और बेस्वाद चपाती! लेकिन टेस्ट फॉर लाइफ़ के मल्टीग्रेन आटे की यही ख़ास बात है कि इससे बनी चपाती या फूलके स्वादिष्ट और लंबे समय तक मुलायम रहते है।

एनरिच्ड आटा रेंज- पहले के जमाने में जब आटा चक्की पर पिसवाकर लाया करते थे तब उसमे गेहूँ के साथ मेथी या सोयाबिन मिलाया जाता था जिससे चपाती का पोषण मूल्य बढ़ता था। हालाकि अब पैकेज्ड आटा ज़्यादा प्रेफर किया जाता है – इसीलिए एनरिच्ड आटा रेंज में टेस्ट फॉर लाईफ़ ने गेहूँ के साथ सोया, गेहूँ के साथ मेथी, गेहूँ के साथ रागी आदि हेल्दी आटा विकल्प लाए है जिससे चपाती सें सिर्फ़ गेहूँ ही नहीं मेथी, सोया, रागी (नाचनी) के भी पोषक-मूल्य मिले।

मिक्स मिलेट आटा – इस मिक्स मिलेट आटा सें बने रोटी या भाकरी से जोवार, बाजरा, रागी, चावल, मेथी, उड़द दाल जैसे ५ अनाजों का संपूर्ण पोषण मिलता है। विटामिन्स, मिनरल्स, डाइटरी फाइबर आदि सें भरपुर, नरम मुलायम मिक्स मिलेट भाकरी किसी भी सब्जी के साथ टेस्टी लगती है।

क्या है खास?
टेस्ट फॉर लाईफ़ के आटे की खास बात यह है कि यह पारंपारिक चक्की पद्धति सें पिसा जाता है और इसमे शेल्फ-लाइफ़ बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार के प्रिज़र्वेटिव्ज का ईस्तमाल नहीं किया जाता।

मार्केट में उपलब्ध अन्य पैकेज्ड आटे के तुलना में टेस्ट फॉर लाईफ़ केवल सॉफ़्टनेस का वादा ही नहीं करता बल्कि इससे बनी चपाती १२ घंटों तक सॉफ्ट रहती है!

श्री. मंदार देशपांडे जी के अनुसार “हमारा उद्येश्य केवल आटा बेचना नहीं बल्कि ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार एक बेहतर जीवनशैली को आसान बनाना है। New Age Atta का लॉंच इसी दिशा मैं हमारा अगला कदम है।”

उपलब्धता
टेस्ट फॉर लाईफ़ का “New Age Atta” अब मुंबई के प्रमुख सुपरमार्केट्स में उपलब्ध है और साथ ही देशभर में ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे की टेस्ट फॉर लाइफ़ की official website, D-Mart Ready, Amazon द्वारा आसानी सें ख़रीदा जा सकता है।

Related posts

कला जो दीवार नहीं, घर का हिस्सा बने: पलक गुप्ता का ‘OBRA The Palak’s’ हयात सेंट्रिक, चंडीगढ़ में

Ravi Jekar

जेम्स एंड ज्वैलरी एग्जीबिशन में इजुसा का Rs 1 लाख वाला फ्रेंचाइजी ऑफर बना आकर्षण

Jansansar News Desk

कोमल कटारिया बनी मिसेज एवरग्रीन फैशन रनवे 2026, फिल्म और फैशन जगत की हस्तियों ने की शिरकत।

Jansansar News Desk

बिहार की मंजू सिन्हा: 16 वर्षों से बेटियों के स्वास्थ्य और जागरूकता की मजबूत आवाज

Jansansar News Desk

MoMaCu की स्क्रीनिंग में सितारों का जमघट, दिल्ली में धूमधाम से हुआ भव्य प्रीमियर

Jansansar News Desk

अक्षय तृतीया पर BharatPe गोल्ड महोत्सव, निवेश पर रिवॉर्ड्स और INR 1 लाख जैकपॉट मौका

Jansansar News Desk

Leave a Comment