Jansansar
टेक्नोलॉजीबिज़नेस

AM/NS Indiaने सूरत पुलिस को 25 सेल्फ-बैलेंसिंग ई-बाइक सौंपी

हजीरा-सूरत, फरवरी 02, 2025: सुरक्षा और व्यवस्था की कार्यक्षमता बनाए रखने में पुलिस विभाग को सहूलियत मिले और साथ ही सतत विकास को प्रोत्साहन मिले, इस उद्देश्य से आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल ‘प्रोजेक्ट ग्रीन’ के तहत सूरत शहर और जिला पुलिस को 25 सेल्फ-बैलेंसिंग ई-बाइक प्रदान की हैं। पुलिस विभाग को ई-बाइक्स सौंपने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें गुजरात के माननीय गृह राज्य मंत्री हर्षभाई संघवी उपस्थित रहे थे।

ये ई-बाइक्स विशेष रूप से संकरी गलियों, भीड़भरे बाजारों और ऐसे विशेष आयोजनों में पुलिस गश्त के लिए उपयोगी साबित होंगी, जहां चार पहिया वाहनों का उपयोग सुचारू रूप से संभव नहीं होता। इन ई-बाइक्स की मदद से पुलिस बल की गतिशीलता बढ़ेगी, जिससे वे तेजी से प्रतिक्रिया दे सकेंगे और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

हर्षभाई संघवी, माननीय गृह राज्य मंत्रीने इस अवसर पर कहा, “स्व: संतुलित ई-बाइक के उपयोग की शुरुआत स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बाजार और सार्वजनिक स्थानों जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जहां पारंपरिक पुलिस वाहनों की गति में रुकावटों के कारण अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये ई-बाइक पेट्रोलिंग की कार्यक्षमता में वृद्धि करेगी और साथ ही पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगी। AM/NS India के सतत योगदान और प्रतिबद्धता के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं और सूरत पुलिस को इस प्रगतिशील पहल के लिए बधाई देता हूं।”

अनुपम सिंह गेहलोत, सूरत पुलिस कमिश्नरने कहा, “इन ई-बाइक्स की उपस्थिति हमारे पुलिस कर्मचारियों की चुस्ती और सुरक्षा क्षमताओं में सुधार करेगी। हमें सूरत और उसके आसपास के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की कार्यक्षमता में वृद्धि की उम्मीद है। AM/NS India द्वारा प्रदान किए गए अमूल्य समर्थन के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं, जिसने हमारे कार्य को और मजबूत बनाने में मदद की है।”

सूरत पुलिस इन ई-बाइक्स को मोरा, सुंवाली बीच, हजीरा, उधना, पांडेसरा और अन्य महत्वपूर्ण बाजार क्षेत्रों में तैनात करेगी, जिससे व्यापक स्तर पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

इस कार्यक्रम में गुजरात राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री माननीय मुकेशभाई पटेल, सूरत महानगरपालिका के मेयर दक्षेश मावाणी, डीसीपी (जोन-4) विजय गुर्जर और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे थे।

Related posts

औद्यो गक चुनौ तयों के समाधान के लए महावास्तु ने तैयार कए फैक्ट्री एक्सपट्स

Ravi Jekar

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

Jansansar News Desk

कांडला फोरम 2026 में वैश्विक हाइड्रोजन व समुद्री नेता, हरित परियोजनाओं पर जोर

Ravi Jekar

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

Jansansar News Desk

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

Jansansar News Desk

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

Jansansar News Desk

Leave a Comment