Jansansar
प्रादेशिक

गीतकार डॉ.अवनीश राही लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

“जय भीम फाउंडेशन” के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अलीगढ के जाने-माने गीतकार “डॉ. अवनीश राही” को “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया। श्री राही को यह अवार्ड उनकी अब तक की साहित्यिक सेवाओं व सामाजिक गतिविधियों के लिए दिया गया है।

इस अवसर पर वर्ल्ड जय भीम फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहिताश कुमार विक्की व पदाधिकारियों ने गीतकार

डॉ. अवनीश राही को फूल मालाएं पहनाकर, शॉल उढाकर तथा प्रतीक चिह्न देकर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। वहीं वर्ल्ड जय भीम फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहिताश कुमार विक्की ने कहा कि गीतकार डॉ.अवनीश राही अलीगढ का वो नायाब हीरा हैं जो अलीगढ से मुम्बई तक अपने गीत, गजल, नज़्म, कविता, मुक्तक आदि काव्य की रोशनी बिखेर रहा है।

वहीं गीतकार डा. राही ने लोगों के विशेष अनुरोध पर अपनी कुछ चुनिंदा रचनाएं सुनाई। और इस “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस उपलब्धि के लिए वयोवृद्ध साहित्यकार अमर सिंह राही, सोनम अम्बेडकर, ऋतु सागर, शैलेन्द्र कुमार, मंजू रानी, प्रवेश कुमार, किशोरी लाल बौद्ध, गीतकार नवनीत सागर, पी.एस. सुमन, विशाल कुमार, अर्चना सागर सहित तमाम गणमान्य लोगों ने बधाई दी।

Related posts

आषाढ़ी दूज पर गंगाधरा अलखधाम में ‘ग्रीनमैन’ विरल देसाई का मेगा पौधारोपण अभियान

Jansansar News Desk

वेदांता एल्यूमीनियम ने जामखानी और घोघरपल्ली के ग्रीष्मकालीन शिविरों में 600+ छात्रों को जोड़ा

Jansansar News Desk

प्रो. डॉ. सी.ए. शंकर अंदानी ने एक दिन में 106 पुस्तकों का विमोचन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Jansansar News Desk

वेदांता एल्यूमीनियम ने झारसुगुडा-सुंदरगढ़ में मासिक धर्म स्वच्छता और किशोर स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया

Jansansar News Desk

महाराष्ट्र फ्लैट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन बना फ्लैट मालिकों की नई आवाज

Jansansar News Desk

अंबेडकर जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Jansansar News Desk

Leave a Comment