Jansansar
धर्म

Jai Shree Shyam Baba Shyam sits in “Phool Bungalow”

सूरत, सावन मास की शुक्ल एकादशी के उपलक्ष में वीआईपी रोड, वेसु स्थित श्री श्याम मंदिर, सुरतधाम में रविवार को फूल बंगला सजाया गया | हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा वृन्दावन के “फूल बंगले” की तर्ज पर श्याम मंदिर प्रांगण को सजाया गया एवं बाबा श्याम का अद्भुत श्रृंगार किया गया | इस मौके पर कोलकाता के प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा मोगरा के फूलों से बाबा का “फूल बंगला” सजाया गया | भक्तों को सोमवार द्वादशी के मौके पर भी “फूल बंगले” का दर्शन होगा |
इस मौके पर ट्रस्ट द्वारा सुबह दस बजे से श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया । जिसमें पवन मुरारका एवं अमित शेरेवाला ने पाठ का वाचन किया । पाठ के दौरान अनेकों प्रसंगों पर भजनों की प्रस्तुति हुई । कार्यक्रम में शाम साढ़े पाँच बजे से लखदातार हॉल में हिंडोला उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें महिलाएँ अपने घरों से लड्डू गोपाल को लेकर आयी । इस मौक़े पर अनेकों झाकियाँ सजाई गई एवं भजनों की प्रस्तुति हुई । फूल बंगले का दर्शन करने के लिए देर रात तक भक्तों का ताँता लगा रहा |

Related posts

क्या Phone आपको आपसे बेहतर जानता है? गुरुमां योगिता खत्री ने बताई Digital Habits की सच्चाई

Jansansar News Desk

साईकृपा के साथ जुड़ें, बच्चों के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ

Jansansar News Desk

अखंड दत्त बावनी: दत्तात्रेय आश्रम ने 1.25 लाख पान-लवंग, 51 कुंडी यज्ञ से रचा इतिहास

Jansansar News Desk

वनवासी रक्षा द्वारा नोएडा में 18 अप्रैल, 2026 को कवि सम्मेलन कार्यक्रम

Jansansar News Desk

राजकोट में मंत्र थेरेपी दरबार का आयोजन, 750 से अधिक लोगों ने लिया आध्यात्मिक अनुभव

Jansansar News Desk

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन, वर्मा परिवार व शिवसेना नेतृत्व को दिया आशीर्वाद

Jansansar News Desk

Leave a Comment