Jansansar
UN report: 730 million people suffering from hunger in 2023, impossible to eradicate hunger by 2030
राष्ट्रिय समाचार

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट: 2023 में 730 मिलियन लोग भूख से पीड़ित, 2030 तक भूख मिटाना असंभव

UN report:: में दुनिया भर में बढ़ती भुखमरी की गंभीर स्थिति को उजागर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में 730 मिलियन लोग भूख से जूझ रहे थे, यानी हर 11 में से 1 व्यक्ति को पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा था। अफ्रीका (Africa)में हालात विशेष रूप से चिंताजनक हैं, जहां हर 5 में से 1 व्यक्ति हर रात भूखा सोता है।

दुनिया की एक तिहाई आबादी को पर्याप्त और स्वस्थ भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। रिपोर्ट का कहना है कि 2030 तक भूख समाप्त करना असंभव लग रहा है। इसके लिए खाद्य सुरक्षा और पोषण पर वित्त पोषण बढ़ाने की जरूरत है। कुपोषण की समस्या भी गंभीर है; अगर यही प्रवृत्ति जारी रही तो इस दशक के अंत तक 58 करोड़ से अधिक लोग गंभीर कुपोषण का शिकार हो सकते हैं, जिनमें से अधिकांश अफ्रीका में होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल कम आय वाले देशों में 71.5 प्रतिशत लोग स्वस्थ आहार से वंचित रहे, जबकि उच्च आय वाले देशों में यह आंकड़ा मात्र 6.3 प्रतिशत था। रिपोर्ट एक व्यापक रणनीति की आवश्यकता पर जोर देती है और मानती है कि 2030 तक भूख मिटाने के लिए 176 बिलियन से 3.98 ट्रिलियन डॉलर की आवश्यकता होगी।

Related posts

कोडिंगामाली खदान विस्तार परियोजना से क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

Jansansar News Desk

कलपक्कम PFBR की ऐतिहासिक उपलब्धि में देवरिया के योगेश यादव की अहम भागीदारी

Jansansar News Desk

“अटल बिहारी बाजपेई कवि रत्न सम्मान 2026” के लिए डा.अवनीश राही का चयन

Jansansar News Desk

वेंगर, प्रतिष्ठित स्विस घड़ियों और ट्रैवल गियर ब्रांड ने भारत में अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट लॉन्च की

Jansansar News Desk

श्री अमित शाह ने किया ‘को-ऑप कुंभ 2025’ का उद्घाटन

Ravi Jekar

गीतकार डॉ.अवनीश राही को चंदबरदाई गीत ॠषि राजस्थान सम्मान

Jansansar News Desk

Leave a Comment