Jansansar
राजनीतीराष्ट्रिय समाचार

HDFC बैंक ने गणतंत्र दिवस से पूर्व सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा में निकाली तिरंगा यात्रा

नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और लोगों को डिजिटल धोखाधड़ी के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित तिरंग यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया

सूरत. भारत के निजी क्षेत्र के अग्रणी एचडीएफसी बैंक ने गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाया। इस अवसर पर बैंक द्वारा गणतंत्र दिवस से पहले शुक्रवार को बैंक ने सूरत, अहमदाबाद और वडोदरा में एक साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और साथ ही आजकल बढ़ रहे साइबर धोखाधड़ी के अपराधों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना था। तीनों शहरों में आयोजित तिरंगा यात्रा को नागरिकों से शानदार प्रतिसाद मिला।

* सूरत में तिरंगा यात्रा के दौरान मार्गदर्शक पत्रिकाओं का वितरण

सूरत में तिरंगा यात्रा बैंक की पार्ले पॉइंट, सिटी लाइट शाखा से शुरू हुई। तिरंगा यात्रा खाटू श्याम, अलथाण और वीआईपी रोड सहित कई स्थानों से होकर गुजरी और वेसू में समाप्त हुई। यात्रा में बैंक कर्मचारियों सहित व्यापक समुदाय की सक्रिय भागीदारी देखी गई। यात्रा के दौरान भारतीय तिरंगे और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग विधियों पर मार्गदर्शक पत्रिकाओं का वितरण किया गया।

– वडोदरा में महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई

डिजिटल धोखाधड़ी के बारे में जागरूकता फैलाने और देशभक्ति को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर हेड रोशन भट्ट के मार्गदर्शन में वडोदरा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अनोखी तिरंगा यात्रा को रावपुरा में वडोदरा के महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ ने मुख्य अतिथि के तौर पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गायकवाड़ ने वित्तीय शिक्षा के साथ राष्ट्रीय गौरव को जोड़ने के बैंक के प्रयासों की सराहना की। इस कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राहकों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा रावपुरा से कोठी रावपुरा, संगम चार रास्ता, कारेलीबाग और सामा सावली तक कई स्थानों से आगे बढ़ी। प्रतिभागियों ने यात्रा मार्ग पर नागरिकों को भारतीय ध्वज और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग विधियों के बारे में मार्गदर्शन करने वाली पत्रिकाएं वितरित की।

– अहमदाबाद के रिफिल रोड से निकलीं तिरंगा यात्रा

सूरत और वडोदरा की तरह अहमदाबाद में भी एचडीएफसी बैंक की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा रिलीफ रोड पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ शुरू हुई और गांधी रोड, खड़िया, सुमेल बिजनेस पार्क, सारंगपुर, स्वामीनारायण मंदिर और शाहीबाग आदि विभिन्न क्षेत्रों से गुजरने के बाद असरवा में समाप्त हुई। इस यात्रा में बैंक अधिकारियों, ग्राहकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज और सूचना पुस्तिकाएं वितरित की। इसमें राष्ट्रीय भावना के संदेश और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग प्रथाओं के महत्व पर जोर दिया गया था।

तीन शहरों में एक साथ आयोजित की गई तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के नागरिकों को आज के डिजिटल युग में साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ सतर्क रहने और राष्ट्र के मूल्यों को बनाए रखने के बारे में शिक्षित करना था। वित्तीय शिक्षा के साथ राष्ट्रीय गौरव को जोड़कर गणतंत्र दिवस मनाने का यह वास्तव में एक अनोखा तरीका था। डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा देने के एचडीएफसी बैंक के प्रयासों ने लोगों को प्रभावित किया।

Related posts

‘मैग्नेट 2.0’ से निवेश, बुनियादी सुविधाओं और मूल्यवर्धन को मिलेगा बढ़ावा: कृषि विपणन मंत्री श्री जयकुमार रावल

Ravi Jekar

शिवराज सिंह चौहान ने AkinAnalytics के स्वदेशी NIKA2 किसान ड्रोन का अनावरण

Jansansar News Desk

किसानों और कृषि श्रमिकों के मुद्दों पर फोकस, जीवनदत्त अरगड़े को पूर्वी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी

Jansansar News Desk

पत्रकार सत्यनारायण जोशी ने मीडिया क्षेत्र में पूरे किए 12 वर्ष

Jansansar News Desk

कानपुर से वैश्विक पहचान तक: भारत की विकास यात्रा के साथ बढ़ते आरएसपीएल ग्रुप के 50 वर्ष

Jansansar News Desk

मिथिला की सांस्कृतिक चेतना को वैश्विक मंच दिलाने में विक्रम आचार्य के अथक प्रयास

Leave a Comment