Jansansar
TCI Cold Chain
ऑटोमोबाइल्सबिज़नेस

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के दमदार नतीजों की घोषणा की

गुरुग्राम, भारत – 27 जनवरी 2025 – भारत की अग्रणी इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई) ने आज, 31 दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा की है।

वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के वित्तीय आंकड़ें:

– राजस्व: टीसीआई ने ₹ ११,५३९ मिलियन रुपये का समेकित राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹ १०,११५ मिलियन की तुलना में १४.१% की वृद्धि है।

– एबिटा: ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले कंपनी की कमाई (एबिटा) ₹ १,४७८ मिलियन रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के ₹ १,२७६ मिलियन रुपये से १५.८% अधिक है|

– कर पश्‍चात लाभ (पीएटी): पीएटी २७.३% बढ़कर ₹ १,०२१ मिलियन रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में ₹ ८०२ मिलियन रुपये था।

समेकित

प्रदर्शन आंकड़ें: वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही/वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही कंसोलिडेटेड (मिलियन रुपये में)प्रदर्शन आंकड़ें: वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही/वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही कंसोलिडेटेड (मिलियन रुपये में)
विवरण31.12.202431.12.2023वृद्धि %विवरण31.12.202431.12.2023वृद्धि %
राजस्व११,५३९१०,११५१४.१%राजस्व३३,४१३२९,७४६१२.३%
एबिटा१,४७८१,२७६१५.८%एबिटा४,३५५३,८६२१२.८%
कर पश्‍चात लाभ१,०२१८०२२७.३%कर पश्‍चात लाभ३,०१०२,५१२१९.८%

स्टैंडअलोन

प्रदर्शन आंकड़ें: वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही/वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही स्‍टैंडअलोन (मिलियन रुपये में)प्रदर्शन आंकड़ें: वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही/वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही स्‍टैंडअलोन (मिलियन रुपये में)
विवरण31.12.202431.12.2023वृद्धि %विवरण31.12.202431.12.2023वृद्धि %
राजस्व१०,४२२९,४४०१०.४%राजस्व३०,३८१२७,४२४१०.८%
एबिटा१,५८५१,३८२१४.७%एबिटा४,२६०३,७०११५.१%
कर पश्‍चात लाभ१,१८२९५१२४.३%कर पश्‍चात लाभ३,०५४२,४४३२५.०%

 

प्रबंधन टिप्पणी: 

इस तिमाही के वित्तीय परिणामों पर टिप्पणी करते हुए, टीसीआई के एमडी श्री विनीत अग्रवाल ने कहा, “यह मजबूत प्रदर्शन हमारे सभी उद्यमो में संतुलित वृद्धि के माध्यम से प्राप्त किया गया है। हमारे नवाचारी समधानों और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण ने बाजार में हमारी स्थिति को मजबूत करते हुए हमारे हितधारकों के लिए मूल्यवर्धन किया है।

हमने एफएमसीजी और रिटेल, कृषि++, ऑटोमोटिव, इंजीनियरिंग उपकरण और ईपीआर जैसे क्षेत्रों से वेयरहाउसिंग और तापमान-नियंत्रित, 3पीएल ग्रीन मल्टी मोडल समाधानों की मांग में वृद्धि देखी है। इसके अतिरिक्त, नवीकरणीय ऊर्जा, रसायन, त्वरित-वाणिज्य और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों के लिए हमारे विविधीकृत प्रस्ताव बाजार में बढ़ते अवसरों के अनुरुप विस्तारित हुए हैं।

जहां एक तरफ टीसीआई को डन एंड ब्रैडस्ट्रीट (डी एंड बी) से ‘ईएसजी रजिस्टर्ड’ बैज प्राप्त हुआ है, वहीं भारत का पहला आईएसओ14083:2023 प्रमाणपत्र, टीसीआई-आईआईएमबी सप्लाई चेन सस्टेनेबिलिटी लैब द्वारा विकसित ट्रांसपोर्ट एमिशन मेजरमेंट टूल (टीईएमटी) को प्रदान किया गया है। हम परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में संधारिता मानकों का स्तर उठाने हेतु, जमीनी प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बुनियादी ढांचे पर खर्च और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में निजी खपत द्वारा आर्थिक गतिविधि के फिर से शुरू होने के साथ, हम आने वाली तिमाहियों में एक मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन की उम्मीद करते हैं। अपनी गति बनाए रखने और भविष्य की वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए, हम प्रौद्योगिकी, प्रतिभा और विशेष लॉजिस्टिक्स संपत्तियों में रणनीतिक रूप से निवेश कर रहे हैं, जिसमें वेयरहाउसिंग, स्वचालन, रेल, कंटेनर और जहाज शामिल हैं। हम अपने नेटवर्क का विस्तार करने और एक आकांक्षी भारत की बदलती जरूरतों के लिए अत्याधुनिक, अनुकूलित समाधान प्रदान करने की अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए समर्पित हैं।

Related posts

कांडला फोरम 2026 में वैश्विक हाइड्रोजन व समुद्री नेता, हरित परियोजनाओं पर जोर

Ravi Jekar

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

Jansansar News Desk

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

Jansansar News Desk

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

Jansansar News Desk

फूड इंडस्ट्री में डेटा आधारित लागत प्रबंधन की दिशा में Focus Prism की पहल

Jansansar News Desk

अब प्रीमियम फर्नीचर के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, जयपुर में खुला ‘नायाब एक्सपीरियंस’

Jansansar News Desk

Leave a Comment