Jansansar
हेल्थ & ब्यूटी

राँची की यह महिला ने दिया एक साथ पाँच बच्चों को जन्म

राँची: झारखंड के रांची के रिम्स में एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया. जिसके बाद यह पूरे अस्पताल में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, चतरा जिले के इटखोरी के मलकपुर गांव की रहने वाली अनीता कुमारी ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है. सभी नवजातों का वजन करीब एक किलोग्राम है। उसके बाद बच्चों को नियोनेटल वार्ड में भर्ती कराया गया है. यहां उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

वहीं, डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे कम वजन के और प्री-मेच्योर थे। इनका जन्म 26-27 सप्ताह में होता है। उसके बाद देखभाल की जा रही है। शिशुओं को कम से कम एक महीने तक बहुत अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है। सभी को स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जबकि बच्चों की मां की हालत ठीक है। रिम्स ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘इतखोरी चतरा की एक महिला ने रिम्स के महिला एवं प्रसव विभाग में पांच बच्चों को जन्म दिया है. शिशुओं को एनआईसीयू में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। डॉ. शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव हुआ।

आपको बता दें कि सभी नवजात शिशु नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती हैं। इन बच्चों का वजन सामान्य से काफी कम है। रिम्स ने बताया कि इन बच्चों की मां चतरा के इटखोरी की रहने वाली है. जच्चा-बच्चा दोनों अब स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की एक टीम मां और बच्चों की निगरानी कर रही है।

इसी बीच रांची रिम्स से एक मरीज के कूदकर मौत की खबर भी सामने आई. मरीज लक्ष्मण राम तीसरी मंजिल के वार्ड में भर्ती था और उसी वार्ड में खिड़की से कूद गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Related posts

अनियमित पीरियड्स और चेहरे पर अनचाहे बाल: आयुर्वेद से पाएँ प्राकृतिक समाधान

Jansansar News Desk

SheInspiresUs – एक सजग परिवर्तन की निरंतरता, संयोग नहीं

Jansansar News Desk

नए निवेशकों के साथ SOS जनहित मेडिकल के विस्तार को मिलेगी गति

Jansansar News Desk

K2 ब्यूटी बार के MOM’S TOUCH ऑर्गेनिक साबुन का नया लक्ष्य: #IPO और वैश्विक बाजार

Ravi Jekar

रीजनरेटिव मेडिसिन, वैज्ञानिक अनुसंधान और लॉन्गेविटी साइंस में डॉ. प्रभु मिश्रा की ऐतिहासिक उपलब्धि

Ravi Jekar

सैदनपुर में 20वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों का चेकअप

Ravi Jekar

Leave a Comment