Jansansar
लाइफस्टाइल

लेखक ग्रीनमैन विरल देसाई के पुस्तक का दूसरा संस्करण दो महीने में लॉन्च

सूरत: ग्रीन मैन के तौर पर विख्यात लेखक विरल देसाई ने जून महीने में ‘आर्किटेक्ट ऑफ अमृतपथ’ पुस्तक अंग्रेजी और गुजराती भाषा में लॉन्च किया था। जिसे पाठकों की ओर से भव्य प्रतिसाद मिला। जिससे दो महीने के अंतराल में ही पुस्तक का दूसरा संस्करण लाॅन्च करना पड़ा है। जिसका विमोचन सूरत के विशेष बच्चों के हाथों किया गया।

अपने पुस्तक के बारे में बात करते हुए विरल देसाई ने कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि मैं एक्सिडंटल राइटर हूं, लेकिन मेरे पहले पुस्तक को इस तरह से सफलता मिलेगी यह मैंने कभी नहीं सोचा था। सिर्फ दो महीने के अंतराम में ही मेरे पुस्तक अंग्रेजी और गुजराती दोनों भाषाओं का दूसरा संस्करण लॉन्च करना पड़ा यह मेरे लिए आश्चर्यजनक था। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति लोगों को इतना सम्मान है कि उनके कार्यो पर आधारित पुस्तक को लोगों ने हाथों-हाथ लिया है।

गौरतलब है कि ग्रीन मैन विरल देसाई का पुस्तक ‘आर्किटेक्ट ऑफ अमृतपथ’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो कार्याकाल के दौरान पर्यावरण को केन्द्र में रखकर किए गए कार्यो को प्रस्तुत करता है। इस पुस्तक में ‘बीग कैट अलायन्स” से लेकर “नमामी गंगे” और “मिशन लाइफ” जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को लेकर विस्तृत जानकारी है।

पुस्तक का दूसरा संस्करण का विमोचन संस्कार कुंज विद्यालय के दिव्यांग बच्चों के हाथों किया गया। जिसे लेकर विरल देसाई ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि दिव्यांग शब्द भी मोदीजी ने ही दिया है तब दिव्यांग बच्चों के हाथों मेरी पुस्तक के दूसरे संस्करण का विमोचन होना मेरा भाग्य है। साक्षत ईश्वर के दूत जैसे इन दिव्यांग बच्चों के हाथों विमोचन हुए मेरी पुस्तक के दूसरे संस्करण को भी भव्य प्रतिसाद मिलेगा ऐसा मुझे पूरा विश्वास है।

यह पुस्तक फ्लिपकार्ट और अमेजोन जैसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर भी उपलब्ध है। पुस्तका का पहला संस्करण सूरत शहर पुलिस आयुक्त अजय कुमार तोमर और विख्यात लेखक जय वसावड़ा के हाथों विमोचन किया गया था। पुस्तक के दोनों संस्करण विख्यात प्रकाशक आर.आर.सेठ द्वारा प्रकाशित किए गए हैं।

Related posts

कला जो दीवार नहीं, घर का हिस्सा बने: पलक गुप्ता का ‘OBRA The Palak’s’ हयात सेंट्रिक, चंडीगढ़ में

Ravi Jekar

जेम्स एंड ज्वैलरी एग्जीबिशन में इजुसा का Rs 1 लाख वाला फ्रेंचाइजी ऑफर बना आकर्षण

Jansansar News Desk

कोमल कटारिया बनी मिसेज एवरग्रीन फैशन रनवे 2026, फिल्म और फैशन जगत की हस्तियों ने की शिरकत।

Jansansar News Desk

बिहार की मंजू सिन्हा: 16 वर्षों से बेटियों के स्वास्थ्य और जागरूकता की मजबूत आवाज

Jansansar News Desk

MoMaCu की स्क्रीनिंग में सितारों का जमघट, दिल्ली में धूमधाम से हुआ भव्य प्रीमियर

Jansansar News Desk

अक्षय तृतीया पर BharatPe गोल्ड महोत्सव, निवेश पर रिवॉर्ड्स और INR 1 लाख जैकपॉट मौका

Jansansar News Desk

Leave a Comment