Jansansar
लाइफस्टाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सहयोग फिजियोथेरेपी एवं फिटनेस सेंटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, 50 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया

सरदार स्मृति भवन में पूर्व मेयर हेमाली बोघावाला और डीसीपी भक्ति ठाकर की मौजूदगी में हुआ आयोजन

सूरत: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले सूरत के सहयोग फिजियोथेरेपी एंड फिटनेस सेंटर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भव्य तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से सफल गृहिणियों के साथ- साथ समाज सेवा एवं व्यवसाय में सफल महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस संबंध में सहयोग फिजियोथेरेपी एंड फिटनेस सेंटर की संचालिका आफरीन जसानी ने कहा कि आज महिलाएं देश के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ बराबरी की भूमिका निभा रही है। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन महिलाओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो गृहिणी होने के साथ- साथ समाज सेवा और व्यवसाय के क्षेत्र में भी सफल रही हैं। वराछा के सरदार स्मृति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मेयर हेमाली बोघावाला और डीसीपी भक्ति ठाकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में कुल 1200 महिलाओं ने भाग लिया। संस्था की ओर से 50 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Related posts

बिहार की मंजू सिन्हा: 16 वर्षों से बेटियों के स्वास्थ्य और जागरूकता की मजबूत आवाज

Jansansar News Desk

MoMaCu की स्क्रीनिंग में सितारों का जमघट, दिल्ली में धूमधाम से हुआ भव्य प्रीमियर

Jansansar News Desk

अक्षय तृतीया पर BharatPe गोल्ड महोत्सव, निवेश पर रिवॉर्ड्स और INR 1 लाख जैकपॉट मौका

Jansansar News Desk

“अटल बिहारी बाजपेई कवि रत्न सम्मान 2026” के लिए डा.अवनीश राही का चयन

Jansansar News Desk

सूरत की केसरिया टेक्सटाइल कंपनी ने लॉन्च किए दो नए ब्रांड

Jansansar News Desk

महिला सशक्तिकरण के लिए डॉ. दिव्या ज्योति ने किया सराहनीय कार्य, बनी रोल मॉडल

Ravi Jekar

Leave a Comment