Jansansar
Aavya Gupta
मनोरंजन

महाराष्ट्र की आव्या गुप्ता ऑल इंडिया डांस प्रतियोगिता के भरतनाट्यम श्रेणी में तिसरे स्थान पर

मुंबई की 8 साल की आव्या गुप्ता ने एक बार फिर शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में महाराष्ट्र का नाम रोशन किया है| मध्य प्रदेश की महाकाल नगरी उज्जैन में हुए ऑल इंडिया डांस प्रतियोगिता में मुंबई की आव्या गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है|

प्रतिष्ठित श्रीनृत्यांजलि की श्री महाकालेश्वर संस्कृति महोत्सव 2024 नृत्य प्रतियोगिता 25-26 मई को उज्जैन के कालिदास अकादमी में अयोजित की गई थी जिसमें 17 राज्यों और 3 देशों के 253 प्रतियोगियों ने भाग लिया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद आव्या गुप्ता ने भरतनाट्यम की सब जूनियर श्रेणी में शानदार प्रदर्शन किया और सबसे कम उम्र की प्रतियोगी बनकर पहले तीन स्थानो में अपनी जगह पक्की की । इस महोत्सव में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें “शशिकला प्रवीण सम्मान” की उपाधि से भी सम्मानित किया गया|

अपने गुरु श्री शुभम खोवाल जी के मार्गदर्शन में आव्या गुप्ता पिछले तीन वर्षों से अपने भरतनाट्यम कौशल को समर्पित रूप से निखार रही है| आव्या गुप्ता के नृत्य प्रशिक्षण की शुरुआत कोविड काल के दौरान ऑनलाइन कक्षाओ के माध्यम से हुई ।

आव्या गुप्ता मुंबई के राजहंस विद्यालय स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा है, आव्या का इस पारंपरिक कला के प्रति उसका जुनून उसके प्रदर्शन से झलकता है। आव्या को इससे पहले 2023 में शिमला में हुए 68वीं अखिल भारतीय नृत्य नाटक प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन के लिए विशेष प्रशंसा पुरस्कार से सम्मनित किया गया था जहां आव्या 19 राज्यों के 380 प्रतिभागियों में सबसे कम उम्र की प्रतियोगी थी।

आव्या की इस उपलब्धि पर कला क्षेत्र से जुड़े अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Related posts

यामाहा टीन्स रॉक 2026 का खिताब मिजोरम के न्यूहोफ स्कूल बैंड ने जीता, बेंगलुरु में सजा युवा संगीत प्रतिभाओं का मंच

Ravi Jekar

समाज हमें कमाना सिखाता है, लेकिन दुख से जूझना नहीं इसी बातचीत की शुरुआत है The OddCast Show

Jansansar News Desk

अरमान मलिक के नए गाने ‘सावला बटेऊ’ में Addy Sir की कोरियोग्राफी का जलवा

Jansansar News Desk

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलार ने किया मराठी फिल्म ‘लाडू’ के पोस्टर का अनावरण

विश्व संगीत दिवस 2026 पर कोलकाता स्वतंत्र संगीत की भावना से गूंज उठा

Jansansar News Desk

The Farming Box को ‘Revolutionary Product of 2026’ और ‘Passive Income Role Model’ सम्मान मिला

Jansansar News Desk

Leave a Comment