Jansansar
बिज़नेस

हर साल 23 मार्च को मनाया जाएगा ‘इंटरनेशनल बिज़नेसमैन डे’, व्यापारियों के योगदान को करेंगे याद

उदयपुर। व्यापारियों और उद्यमियों के योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से हर साल 23 मार्च को ‘इंटरनेशनल बिज़नेसमैन डे’ मनाया जाएगा। यह दिन उन व्यापारियों के संघर्ष, मेहनत और उपलब्धियों को समर्पित होगा, जिन्होंने समाज और देश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर व्यापारियों को एक ऐसा मंच मिलेगा, जहां वे अपनी समस्याओं को साझा कर सकेंगे और बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस दिन को चुनने का खास कारण यह है कि इसी दिन बिज़नेस सर्कल इंडिया की स्थापना हुई थी। यह संगठन व्यापारियों को एक मंच पर लाने, उन्हें प्रेरित करने और उनके लिए नए अवसर पैदा करने का काम करता है। ‘इंटरनेशनल बिज़नेसमैन डे’ व्यापारिक जगत की उपलब्धियों का प्रतीक बनेगा और इसे एक नई पहचान देगा।

व्यापारियों के योगदान को मिलेगा सम्मान

व्यापारी किसी भी समाज और देश की रीढ़ होते हैं। उनके योगदान के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। ‘इंटरनेशनल बिज़नेसमैन डे’ के माध्यम से उनके संघर्ष, मेहनत और आर्थिक योगदान को सराहा जाएगा। यह दिन व्यापारियों को प्रेरित करेगा कि वे न केवल सफलता की ऊंचाईयों को छुएं, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा भी बनें।

दिनभर होंगे विशेष कार्यक्रम

इस मौके पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

– सम्मान समारोह: देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यापारियों को विशेष पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा।
– व्यापार मेलों का आयोजन: नए और छोटे व्यापारियों को अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
– नेटवर्किंग सेशन: उद्यमियों को आपस में जुड़ने और सहयोग के नए अवसर तलाशने का मंच दिया जाएगा।
– वित्तीय जागरूकता सेमिनार: व्यापारियों को नई तकनीक, फंडिंग और मार्केटिंग की जानकारी दी जाएगी।
– युवाओं को प्रेरित करना: कॉलेज और स्कूलों में जाकर युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित किया जाएगा।

व्यापारियों को नई ऊर्जा देगा यह दिन : मुकेश माधवानी

बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि, “व्यापार हमारे समाज का आधार है और व्यापारी हमारे समाज की रीढ़ है। इंटरनेशनल बिज़नेसमैन डे मनाने का उद्देश्य उन व्यापारियों को सम्मानित करना है, जो अपनी मेहनत और लगन से समाज की प्रगति में योगदान देते हैं। हमारा प्रयास है कि इस दिन के जरिए व्यापारियों को नई ऊर्जा मिले और वे अपने क्षेत्र में और बेहतर काम कर सकें। उन्होंने कहा कि इस पहल से व्यापारियों को प्रेरणा और पहचान मिलेगी, जिससे वे समाज और देश की आर्थिक प्रगति में अपने योगदान को और मजबूत कर पाएंगे।

Related posts

फूड इंडस्ट्री में डेटा आधारित लागत प्रबंधन की दिशा में Focus Prism की पहल

Jansansar News Desk

अब प्रीमियम फर्नीचर के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, जयपुर में खुला ‘नायाब एक्सपीरियंस’

Jansansar News Desk

₹5,000 से शुरू हुआ सफर, 10×10 के कमरे से 20,000 sq. ft. फैक्ट्री और तीसरे Store तक पहुंचा Sagar Perfume

Ravi Jekar

अहमदाबाद की जीवंत उत्सवी संस्कृति शहर की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के रूप में उभरी: स्कायस्कैनर का खुलासा

Jansansar News Desk

जब भाषा नहीं, हौसला बना पहचान: पीडब्ल्यू ने NEET 2026 के हिंदी माध्यम छात्रों का किया सम्मान

Jansansar News Desk

‘कल जानते हैं, कल बनाते हैं’: जैनम ने लॉन्च किया अपना पहला ब्रांड कैंपेन

Ravi Jekar

Leave a Comment