Jansansar
स्पोर्ट्स

आज चंडीगढ़ में होगा ट्रॉफी, जर्सी और टीम का भव्य अनावरण

आईपीकेएल का मेगा लॉन्च कम इवेंट

भारतीय प्रीमियर कबड्डी लीग का महामुकाबला

चंडीगढ़, 12 सितंबर। भारतीय प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) अपने मेगा लॉन्च इवेंट के साथ कबड्‌डी की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है। आज चंडीगढ़ में कबड्डी का महाकुंभ का आगाज हो रहा है। चंडीगढ़ में होने वाले
बहुप्रतीक्षित आयोजन में कबड्डी जगत के दिग्गज सितारे मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में ट्रॉफी, जर्सी और टीम का अव्य अनावरण किया जाएगा । इस इवेंट से आईपीकेएल के आगामी रोमांचक सीजन की शुरुआत होगी। यह मेगा लॉन्च इवेट कबड्‌डी के प्रति आईपीकेएल की प्रतिबद्धता को दर्शाएगा। कबड्डी के खेल को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के साथ-साथ परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रस्तुत करेगा।इस दौरान आईपीकेएल ट्रॉफी का अनावरण किया जाएगा। जो कबड्डी के खेल की ताकत, रणनीति और सहनशीलता का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान खास आकर्षण के दौरान सभी टीमों की आधिकारिक जर्सी प्रस्तुत की जाएगी।जर्सी प्रत्येक टीम की पहचान और भावना को दर्शाती है।

कार्यक्रम के दौरान ने टीम का अनावरण भी होगा और इस रोमांचक पल में उन टीमों का परिचय कराया जाएगा, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय खिलाड़ी शामिल होंगे, जो आईपीकेएल के पहले सीजन में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

यह आयोजन एक ऐतिहासिक पल होगा, जो आईपीकेएल की ग्रामीण प्रतिभाओं को सशक्त करने और कबड्‌डी के प्रति वैश्विक प्रशंसा बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंजीत छिल्लर शामिल होंगे. वहीं इवेंट में खेल, मीडिया और मनोरंजन जगत की प्रमुख हस्तियाँ शामिल होंगी।

Related posts

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

Jansansar News Desk

8 जुलाई 2026: भारतीय वॉलीबॉल के लिए बड़ा ऐलान, धीरज मंझेरी और कुलवंत बलयान का नया विज़न

Jansansar News Desk

WT20 महिला लीग: ठाणे स्काईराइज़र्स की जर्सी का अनावरण महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया

Jansansar News Desk

SBS University ने की State Basketball Tournament की मेजबानी

Jansansar News Desk

मध्य भारत के सबसे बड़े मैथ्स कैलकुलेशन महाकुंभ में विनर वर्ल्ड अबेकस का शानदार प्रदर्शन

Jansansar News Desk

नाथद्वारा में इंडियन हेल्थकेयर लीग के पहले सत्र का सफल समापन, RLC वॉरियर्स बने चैंपियन

Jansansar News Desk

Leave a Comment