Jansansar
ArcelorMittal Nippon Steel India
बिज़नेस

आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया का Optigal® अब गुजरात में व्यावसायिक रूप से उपलब्ध

• कंपनी का Optigal® के क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार का प्रयास
• उच्च गुणवत्ता वाला कोटेड स्टील चैनल पार्टनर्स की पहली पसंद बन रहा है

सूरत-हजीरा, जनवरी 17, 2025: दुनिया के अग्रणी स्टील उत्पादक आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उपक्रम आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India) ने अपने वर्ल्ड-क्लास कलर-कोटेड स्टील ब्रांड Optigal® की गुजरात में उपलब्धता की घोषणा की है।

हाल ही में, AM/NS India ने अहमदाबाद में राज्य के चैनल पार्टनर्स के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में Optigal® की विशेष खूबियों जैसे 25 वर्षों की लंबी वारंटी, बेहतरीन जंग-रोधी क्षमता और उन्नत कटिंग-एज तकनीक के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई। आयोजन में बाज़ार के नए रुझानों और भविष्य के अवसरों पर चर्चा के साथ-साथ ज्ञान साझा करने का भी अवसर मिला।

AM/NS India वर्तमान में 7 लाख टन कलर-कोटेड स्टील का उत्पादन कर रहा है और वर्ष 2026 तक इस क्षमता को बढ़ाकर 10 लाख टन तक ले जाने का लक्ष्य रखता है। इस विस्तार से कंपनी का बाजार हिस्सा 20-22% से बढ़कर 25-27% होने का अनुमान है।

पहले केवल अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध आर्सेलरमित्तल के पेटेंटेड प्रोडक्ट Optigal® का AM/NS India ने पिछले साल भारत में अद्वितीय जिंक-एल्युमिनियम-मैग्नीशियम तकनीक का उपयोग करके उत्पादन शुरू किया है।

श्री रंजन धर, डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स और मार्केटिंग, आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (AM/NS India)ने कहा, “गुजरात जैसे महत्वपूर्ण बाज़ार में आयोजित सम्मेलन में चैनल पार्टनर्स की बड़ी संख्या में भागीदारी Optigal® में उनकी रुचि को स्पष्ट करती है। यह मंच हमें Optigal® के बारे में अधिक जानकारी देने और चैनल पार्टनर्स के साथ संबंध मजबूत करने का अवसर देता है। ‘स्मार्ट स्टील्स, ब्राइटर फ्यूचर्स’ के हमारे उद्देश्य के साथ, हम अपने चैनल पार्टनर्स के लिए अधिक मूल्यवर्धित उत्पाद प्रदान करने का लक्ष्य रखते हैं। कंपनी के पास Optigal® के विस्तार के लिए क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की मजबूत योजनाएं हैं।”

Optigal® की विशिष्ट खूबियां इसे कई उद्योगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती हैं, जैसे रूफिंग, फेंसिंग और आवासीय व व्यावसायिक परियोजनाओं में क्लैडिंग के लिए। यह पूरी तरह से विश्वसनीय सामग्री और बड़े आर्किटेक्चर प्रोजेक्ट जैसे हवाई अड्डों, औद्योगिक वेयरहाउस और स्टेडियम जैसे स्थानों पर, जहां हाई-परफॉर्मेंस स्टील की आवश्यकता होती है, के लिए भी बेहद उपयोगी है।

गुजरात के चैनल पार्टनर्स ने Optigal® का गर्मजोशी से स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि यह नवीन उत्पाद उनके व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Related posts

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

Jansansar News Desk

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

Jansansar News Desk

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

Jansansar News Desk

फूड इंडस्ट्री में डेटा आधारित लागत प्रबंधन की दिशा में Focus Prism की पहल

Jansansar News Desk

अब प्रीमियम फर्नीचर के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, जयपुर में खुला ‘नायाब एक्सपीरियंस’

Jansansar News Desk

₹5,000 से शुरू हुआ सफर, 10×10 के कमरे से 20,000 sq. ft. फैक्ट्री और तीसरे Store तक पहुंचा Sagar Perfume

Ravi Jekar

Leave a Comment