Jansansar
"रुनक झुनक गणगौर"
लाइफस्टाइल

“रुनक झुनक गणगौर” उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

सूरत: अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा द्वारा गणगौर के उपलक्ष्य में ‘”रुनक झुनक गणगौर” उत्सव का भव्य आयोजन गुरुवार को सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के द्वारका हॉल में दोपहर दो बजे से किया गया।

महिला शाखा अध्यक्षा सोनिया गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम में गणगौर को नए अंदाज से मनाया गया। पूरे हॉल को पारंपरिक तरीके से सजाया गया। आयोजन में चार सौ से अधिक महिलायें पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर आई। कार्यक्रम में गणगौर का गौर-बिंदोरा निकाला गया‌ एवं ईसर-पार्वती की जीवंत झांकी दिखाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए फैशन शो, डांस, कॉमेडी स्किट सहित अनेकों गेम का आयोजन किया गया। आयोजन में महिलाओं ने गणगौर के लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर महिला शाखा की सरोज अग्रवाल, रुचिका रुंगटा, सीमा कोकड़ा, प्रीति गोयल, शालिनी चौधरी, सुनीता जालान, अरुणा अग्रवाल, लीना चौधरी, सीमा भगेरिया सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।

Related posts

अक्षय तृतीया पर BharatPe गोल्ड महोत्सव, निवेश पर रिवॉर्ड्स और INR 1 लाख जैकपॉट मौका

Jansansar News Desk

“अटल बिहारी बाजपेई कवि रत्न सम्मान 2026” के लिए डा.अवनीश राही का चयन

Jansansar News Desk

सूरत की केसरिया टेक्सटाइल कंपनी ने लॉन्च किए दो नए ब्रांड

Jansansar News Desk

महिला सशक्तिकरण के लिए डॉ. दिव्या ज्योति ने किया सराहनीय कार्य, बनी रोल मॉडल

Ravi Jekar

छोटे शहर के सपनों से मार्केट लीडरशिप तक: अंबिका महेश्वरी की प्रेरणादायक यात्रा

Ravi Jekar

Fashion Model Arya कौन हैं? Vogue फीचर्स से लेकर FMA ब्रांड की सफलता तक

Ravi Jekar

Leave a Comment