Jansansar
हेल्थ & ब्यूटी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निमाया विमेन सेंटर फॉर हेल्थ ने किया ग्रेट रन का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निमाया विमेन सेंटर फॉर हेल्थ ने किया ग्रेट रन का आयोजन

– बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाया, महिलाओं को स्वास्थ्य के साथ ही ट्रैफिक नियमों के प्रति किया गया जागरूक

सूरत: निमाया विमेन सेंटर फॉर हेल्थ की ओर से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निमाया की ओर से लगातार आठवीं बार “निमाया ग्रेट रन-2025” आयोजन किया गया। इस दौड़ में 2500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।दौड़ के दौरान महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश तो दिया साथ ट्रैफिक नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।

समूचे आयोजन को लेकर
निमाया विमेन सेंटर फॉर हेल्थ की डायरेक्टर पूजा नाडकर्णी सिंह ने बताया कि निमाया लगातार महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देती हैं, तब महिलाओं को जागृत करने की जरूरत है। इसी उद्देश्य के साथ हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैराथन दौड़ “निमाया ग्रेट रन” का आयोजन किया जाता है। इस बार भी निमाया ग्रेट रन का आयोजन 9 मार्च रविवार को सुबह 6 बजे किया गया। जिसमें स्वयं सेवकों का सहयोग मिला। करीब 2500 महिलाओं ने दौड़ में भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के साथ महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
निमाया ग्रेट रन का आयोजन वीआईपी रोड कंकूबा पार्टी प्लॉट से किया गया। इस अवसर पर निमाया विमेन सेंटर फॉर डायरेक्टर पूजा नाडकर्णी सिंह, डीसीपी ट्रैफिक अमिता वानानी, डीसीपी स्पेशल ब्रांच हेतल पटेल समेत उपस्थित गणमान्य ने हरी झंडी दिखाई।

Related posts

शल्बी अस्पताल, सूरत ने एडवांस्ड किडनी ट्रांसप्लांट में नए मील के पत्थर स्थापित किए

Ravi Jekar

महिलाओं के लिए फ्री ब्रेस्ट कैंसर चेक अप कैम्प का हुआ आयोजन

Jansansar News Desk

समग्र स्वास्थ्य और स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक प्राचीन जड़ी-बूटी “शतावरी”

Jansansar News Desk

Guru Physiotherapy Clinic Godadara Surat: साइटिका दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर Physiotherapy से मिल सकती है राहत

Jansansar News Desk

भारत की अग्रणी CAR T-सेल थेरेपी से ब्लड कैंसर मरीजों को दो साल तक राहत

अनियमित पीरियड्स और चेहरे पर अनचाहे बाल: आयुर्वेद से पाएँ प्राकृतिक समाधान

Jansansar News Desk

Leave a Comment