Jansansar
Pomegranate of Mother's Memories: The Story of a Tree's Rebirth
लाइफस्टाइल

माँ की यादों का अनार: एक पेड़ की पुनर्जन्म की कहानी

बचपन से ही मैं सुनती आ रही थी कि हमारे आंगन में जो अनार का पेड़ है, उसे मेरी माँ ने लगाया था। माँ इस दुनिया से बहुत साल पहले चली गई थीं। पेड़ पर इतने फल लगते थे कि उसकी शाखाएं जमीन तक पहुंच जाती थीं, जिससे कोई भी अनार आसानी से तोड़ सकता था। माँ के जाने के बाद घर के बाग-डोर भाभी के हाथों में आ गई थी।
एक बार मेरे पति ने मुझसे कहा, “मैंने सुना है कि तुम्हारे मायके में जो अनार का पेड़ है, उस पर बहुत ही स्वादिष्ट अनार लगते हैं।” अगले ही दिन मैं मायके गई और चुपके से कुछ अनार तोड़कर अपने बेग में छुपा दिए। जब भाभी ने देखा तो आग बबूला हो गईं। उन्होंने तुरंत मेरे बेग की तलाशी ली, मुझे बुरा-भला कहा और सारे अनार निकाल लिए।
मैं दुखी मन से अपने घर वापस आ गई और सारी बात पति को बता दी। लेकिन फिर वही हुआ जो कहा जाता है, जिस घर से बेटी दुखी मन से निकल जाती है, उस घर से बरकत भी उठ जाती है। अगले साल उस पेड़ पर एक भी अनार नहीं लगा, बल्कि उसकी जड़ों में कीड़े पड़ गए। आखिरकार, पेड़ को जड़ से उखाड़कर फेंकना पड़ा और उस जगह पर भारी मात्रा में केमिकल डालना पड़ा।
जब मुझे यह पता चला तो मैं मायके गई। पेड़ की जगह पर हाथ रखकर माँ को याद करते हुए रोने लगी। अचानक मेरी नजर एक नन्ही सी जड़ पर पड़ी। मैंने उस जड़ को उखाड़कर अपने बाग में लगा दिया और अपने घर वापस आ गई।
अपने घर आकर मैंने वह जड़ जमीन में लगाई और वह जड़ बढ़ने लगी। दो ही सालों में वह जड़ एक बड़े अनार के पेड़ में बदल गई। देखने वाले यह देखकर आश्चर्यचकित हो गए कि तीन सालों में उस पेड़ पर मीठे, स्वादिष्ट और बड़े आकार के अनार लगने लगे। वह बिल्कुल वैसा ही पेड़ बन गया, जैसे मायके में था।

Related posts

कला जो दीवार नहीं, घर का हिस्सा बने: पलक गुप्ता का ‘OBRA The Palak’s’ हयात सेंट्रिक, चंडीगढ़ में

Ravi Jekar

जेम्स एंड ज्वैलरी एग्जीबिशन में इजुसा का Rs 1 लाख वाला फ्रेंचाइजी ऑफर बना आकर्षण

Jansansar News Desk

कोमल कटारिया बनी मिसेज एवरग्रीन फैशन रनवे 2026, फिल्म और फैशन जगत की हस्तियों ने की शिरकत।

Jansansar News Desk

बिहार की मंजू सिन्हा: 16 वर्षों से बेटियों के स्वास्थ्य और जागरूकता की मजबूत आवाज

Jansansar News Desk

MoMaCu की स्क्रीनिंग में सितारों का जमघट, दिल्ली में धूमधाम से हुआ भव्य प्रीमियर

Jansansar News Desk

अक्षय तृतीया पर BharatPe गोल्ड महोत्सव, निवेश पर रिवॉर्ड्स और INR 1 लाख जैकपॉट मौका

Jansansar News Desk

Leave a Comment