Jansansar
The wife said to the husband, "Don't take out too many clothes for washing today.
लाइफस्टाइल

पत्नी ने पति से कहा आज धोने के लिए ज्यादा कपड़े मत निकालना।

पति ने पूछा, “क्यों?”
पत्नी ने कहा, “हमारी कामवाली बाई दो दिन के लिए काम पर नहीं आएगी।”
पति ने फिर पूछा, “क्यों?”
पत्नी बोली, “वह अपने नाती से मिलने बेटी के घर जा रही है।”
पति ने कहा, “ठीक है, मैं अधिक कपड़े नहीं निकालूंगा। और हाँ, त्यौहार आ रहा है, उसे ₹500 बोनस में दे देना।”
पति ने पूछा, “क्यों? जब त्यौहार आए तब देखेंगे।”
पत्नी ने जवाब दिया, “अच्छा लगेगा और इस महंगाई के दौर में वह इतनी सी पगार से त्यौहार कैसे मनाएगी, बेचारी।”
पति बोला, “तुम भी ना, नाम हो जाती हो।”
पत्नी ने कहा, “मैं आज का पिज़्ज़ा खाने का कार्यक्रम रद्द कर देती हूं। लोगों के पीछे ₹500 उड़ जाएंगे।”
पति बोला, “क्या कहने आपके! मेरे मुंह से पिज़्ज़ा छीनकर बाई की थाली में डाल दिए।”
तीन दिन बाद, पोछा लगाते हुए कामवाली बाई से पति ने पूछा, “कैसी रहीं तुम्हारी छुट्टियां?”
बाई ने जवाब दिया, “बहुत बढ़िया रहीं साहब। दीदी ने मुझे त्यौहार के बोनस के रूप में ₹500 जो दे दिए थे।”
पति ने फिर पूछा, “तो हो आई तुम अपनी बेटी के यहाँ, मिलाई अपने नाती से?”
बाई ने कहा, “हाँ साहब, बहुत मजा आया। 2 दिन में ₹500 खर्च कर दिए। ₹25 की चूड़ियां बेटी के लिए, ₹50 की चूड़ियां समधन के लिए, और जमाई के लिए ₹50 का अच्छा वाला पेन लिया। बाकी पैसे कॉपी पेंसिल खरीदने में खर्च हुए।”
झाडू पोछा करते हुए पूरा हिसाब उसकी जुबान पर रटा हुआ था। पति ने मन ही मन विचार किया और उसकी आंखों के सामने आठ टुकड़े किया हुआ बड़ा सा पिज़्ज़ा घूमने लगा। एक-एक टुकड़ा उसके दिमाग में हथोड़े मारने लगा।
अपने एक पिज़्ज़ा के खर्च की तुलना वह कमवाली बाई के त्यौहार से करने लगा। पहला टुकड़ा बच्चे की ड्रेस का, दूसरा टुकड़ा पेड़े का, तीसरा टुकड़ा समधन की चूड़ियों का, चौथा किराए का, और पाँचवा गुड़िया का।
पति ने सोचा, उसने पिज़्ज़ा को कभी पलट कर नहीं देखा था कि पिज़्ज़ा पीछे से कैसा दिखता है। लेकिन आज कामवाली बाई ने उसे पिज़्ज़ा की दूसरी बाजू भी दिखा दी। आज पिज़्ज़ा के वो आठ टुकड़े उसे जीवन का अर्थ समझा गए। जीवन के लिए खर्च या खर्च के लिए जीवन – एक नवीन अर्थ, एक झटके में उसे समझ में आ गया था।

Related posts

कला जो दीवार नहीं, घर का हिस्सा बने: पलक गुप्ता का ‘OBRA The Palak’s’ हयात सेंट्रिक, चंडीगढ़ में

Ravi Jekar

जेम्स एंड ज्वैलरी एग्जीबिशन में इजुसा का Rs 1 लाख वाला फ्रेंचाइजी ऑफर बना आकर्षण

Jansansar News Desk

कोमल कटारिया बनी मिसेज एवरग्रीन फैशन रनवे 2026, फिल्म और फैशन जगत की हस्तियों ने की शिरकत।

Jansansar News Desk

बिहार की मंजू सिन्हा: 16 वर्षों से बेटियों के स्वास्थ्य और जागरूकता की मजबूत आवाज

Jansansar News Desk

MoMaCu की स्क्रीनिंग में सितारों का जमघट, दिल्ली में धूमधाम से हुआ भव्य प्रीमियर

Jansansar News Desk

अक्षय तृतीया पर BharatPe गोल्ड महोत्सव, निवेश पर रिवॉर्ड्स और INR 1 लाख जैकपॉट मौका

Jansansar News Desk

Leave a Comment