Jansansar
बिज़नेस

सूरत की विजय डेयरी को खाद्य खुराक 2023 में सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव डिस्प्ले से सम्मानित किया गया

गुजरात के गांधीनगर के हेलीपैड प्रदर्शनी मैदान में 17 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित खाद्य खुराक 2023 में सूरत की विजय डेयरी ने पहली बार भाग लिया, जिसमें विजय डेयरी को आयोजकों द्वारा सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव डिस्प्ले से सम्मानित किया गया।

विजय डेयरी की मिठाइयाँ, नमकीन और घी की पैकेजिंग अलग और नवीन थी। जिसने लोगों को हैरान कर दिया. घी की पैकेजिंग ने मुलाकातीओ को खूब आकर्षित किया। विजय डेयरी की घी पैकेजिंग की खास बात यह थी कि घी को PET जार में प्रदर्शित किया गया था। PET जार का अनोखा आकार और विशेष रंग लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। ये सभी डिज़ाइन विजय डेयरी द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क और कॉपीराइट हैं।

खाद्य खुराक 2023 में विजय डेयरी ने 7 प्रकार के नमकीन का भी प्रदर्शन किया। सभी नमकीन 170 ग्राम, 400 ग्राम के पाउच में उपलब्ध थे। नमकीन अपनी पैकेजिंग में भी दूसरों से अलग थी.

विजय डेयरी की मिठाइयों की पैकेजिंग ने भी सबका ध्यान खींचा। मिठाइयों की नवीनतम पैकेजिंग ने लोगों को चौंका दिया। उनकी मिठाइयों को MAP (Modified Atmospheric Packaging ) टेक्नोलॉजी का उपयोग करके पैक किया जाता है। इस तकनीक के इस्तेमाल से मिठाइयों की सेल्फ लाइफ 20 दिनों से ज्यादा हो जाती है. पैकेजिंग में इस तकनीक के इस्तेमाल ने इन्हें अलग बना दिया. यह सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई.

खाद्य खुराक 2023 में, विजय डेयरी ने कई अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए जिनमें दूध, छाछ, दही, लस्सी कप, ठंडा कोको कप और पनीर शामिल थे। प्रत्येक उत्पाद की पैकेजिंग अद्वितीय और नवीनतम थी। जो बाजार में मिलने वाली रेगुलर पैकेजिंग से अलग थी। विजय डेयरी ने इनमें से प्रत्येक उत्पाद की पैकेजिंग और प्रस्तुति में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजय डेयरी खाद्य खुराक 2023 में लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। विजय डेयरी खाद्य खुराक 2023 में आकर्षण का केंद्र बना और बेस्ट इनोवेटिव डिस्प्ले(Best Innovative Display) का पुरस्कार जीता। जो विजय डेयरी के लिए गौरव की बात कही जा सकती है।

Related posts

MENA, GCC, UAE और भारत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया माइग्रेशन उद्योग के अग्रणी नाम: F4MG के बुरज़िन नानावटी (Bz)

Jansansar News Desk

DRiV™ ने महेंद्र सिंह धोनी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ग्लोबल आफ्टरमार्केट दिग्गज के लिए ऐतिहासिक पहली साझेदारी

Jansansar News Desk

आईसीएमएआई गाजियाबाद चैप्टर द्वारा “टैक्स रिफॉर्म्स 2026” सेमिनार का सफल आयोजन

Jansansar News Desk

वेदांता ने रचा इतिहास; बीएसई और एनएसई पर चार स्वतंत्र कंपनियों की लिस्टिंग

Jansansar News Desk

18 जुलाई को लखनऊ में होगा ‘नेशनल बिजनेस अवॉर्ड्स 2026 आम्रपाली दुबे होंगी मुख्य आकर्षण

Jansansar News Desk

12 जुलाई को जयपुर में होगा ‘प्राइड ऑफ राजस्थान अवॉर्ड्स 2026’, कीर्ति कुल्हारी होंगी मुख्य अतिथि

Jansansar News Desk

Leave a Comment