Jansansar
Infinix
टेक्नोलॉजी

120Hz डिस्प्ले, 7.7mm डिज़ाइन और IP64 के साथ Infinix Smart 20, ₹11,999 से बिक्री शुरू

नई दिल्ली, 25 जून: न्यू-एज स्मार्टफोन ब्रांड, इनफिनिक्स अपने हाल ही में लॉन्च किए गए स्मार्ट 20 (SMART 20) की बिक्री 12 जून, 2026 से फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू करने जा रहा है। पतला, स्मूथ और मजबूत के मूल मंत्र पर डिज़ाइन किया गया यह स्मार्टफोन लॉन्च ऑफर्स के साथ ₹11,999 की शुरुआती प्रभावी कीमत पर उपलब्ध होगा।

स्मार्ट 20 में प्रीमियम 7.7mm अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का पंच-होल डिस्प्ले और शानदार व्यूइंग अनुभव के लिए 700 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। 48-महीने के फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन के साथ मीडियाटेक हीलियो G81 अल्टीमेट प्रोसेसरसे लैस, यह डिवाइस 8GB तक एक्सटेंडेड रैम (4GB + 4GB एक्सटेंडेड) और 128GB स्टोरेज के साथ रोज़मर्रा के कामों में शानदार परफॉर्मेंस देता है।

मजबूती के लिए बनाए गए इस स्मार्टफोन में IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, 25,000+ ड्रॉप टेस्ट और 1.5 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें अल्ट्रा लिंकफीचर भी पेश किया गया है, जो 1 किलोमीटर तक ऑफलाइन कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा देता है। इसके साथ ही, स्पष्ट कॉलिंग के लिए तीन इंटेलिजेंट नॉइज़ कैंसिलेशन मोड्स के साथ वॉइसप्रिंट नॉइज़ रिडक्शन भी शामिल है।

एंड्रॉयड 16 पर आधारित XOS 16पर चलने वाला स्मार्ट 20, Folaxद्वारा संचालित वन-टैप इनफिनिक्स एआई के साथ आता है। इसमें डॉक्यूमेंट स्कैनिंग, सॉन्ग रिकग्निशन, शेड्यूलिंग और वॉइस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिवाइस में 15W चार्जिंग सपोर्ट और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के साथ 5200mAh की दमदार बैटरी दी गई है।

स्मार्ट 20 खरीदने वाले ग्राहक ₹500 तक के आकर्षक बैंक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं, जिससे यह डिवाइस और भी किफायती हो जाता है। शैडो ब्लैक, पोलारिस टाइटेनियम, सनलाइक ऑरेंज और क्लाउडलाइन ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स दोनों पर मिलेगा। यह एक बेहतरीन कीमत पर स्मूथ 120Hz डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी चलने वाली बैटरी लाइफ का शानदार संयोजन पेश करता है।

फ्लिपकार्ट लिंक: http://bit.ly/444Sydm
ऑफर्स:
 ₹500 तक के लॉन्च बेनिफिट्स
 चुनिंदा कार्ड्स पर अतिरिक्त बैंक ऑफर्स
 आकर्षक EMI विकल्प
कीमत:
 4GB+64GB – ₹12,499
 4GB+128GB – ₹13,999
प्रीमियम डिज़ाइन, शानदार मनोरंजन, भरोसेमंद मजबूती और इंटेलिजेंट फीचर्स के संयोजन के साथ, स्मार्ट 20 उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो स्टाइलिश और भरोसेमंद स्मार्टफोन अनुभव की तलाश में हैं।

Related posts

Region की पहली और India की पांचवीं Google Agentic AI University बनी Invertis University

Jansansar News Desk

रियलमी P4R 5G लॉन्च: 8,000mAh बैटरी, शुरुआती कीमत Rs 16,999

Jansansar News Desk

पूर्वी भारत में एआई आधारित तकनीकी एवं प्रबंधन शिक्षा का नया केंद्र बनकर उभर रहा है HITM, रांची

Jansansar News Desk

UK से भारत तक: एक आधुनिक I-Gaming प्लेटफ़ॉर्म का नया अनुभव

Jansansar News Desk

ऑटोडेस्क ने डिजिटल-फर्स्ट इंडिया में निवेश किया

Jansansar News Desk

भारत में AI नवाचार के नए युग की शुरुआत: हजारों लोग तेजी से बढ़ते वैश्विक brAInify आंदोलन से जुड़े

Jansansar News Desk

Leave a Comment