Jansansar
राष्ट्रिय समाचार

17 घंटे बाद गुम हुई बच्ची मृत हालत में मिली, जहांगीरपुर में अंडरग्राउंड पानी की टंकी में डूबने से 4 साल की बच्ची की मौत 

क्राइम रिपोर्टर। सूरत जहांगीरपुर में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर 4 साल की बच्ची का अंडरग्राउंड पानी की टंकी में गिरने से मौत होने की घटना सामने आई है। बच्ची नहीं मिलने पर परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी थी। 17 घंटे की जांच के बाद आखिर में बच्ची अंडर ग्राउंड पानी की टंकी में मृत हालत में मिली थी। इकलौती बेटी की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार मूल दाहोद के 22 वर्षीय काजू भाई कनुभाई वहनिया सूरत के जहांगीरपुरा में कंस्ट्रक्शन साइट पर परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी दो बेटा और एक बेटी उर्वशी थी। यह परिवार मजदूरी कर गुजारा चलता है। 1 साल पहले ही सूरत में काम की तलाश में आए थे। जहांगीरपुर में मंगलवार दोपहर को उर्वशी दो भाइयों के साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर खेल रही थी। इस दौरान 3:00 बजे के बाद उर्वशी गायब हो गई। परिवार ने खोजबीन किया पर नहीं मिली। इसके बाद शाम को पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। फिर बुधवार सुबह 10:00 बजे के करीब पुलिस की जांच में बच्ची कंस्ट्रक्शन साइट के अंडरग्राउंड पानी टंकी में मिली। बच्ची की लाश को पुलिस ने पानी से बाहर निकाल फिर बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल भेजो पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आएगा।

Related posts

कानपुर से वैश्विक पहचान तक: भारत की विकास यात्रा के साथ बढ़ते आरएसपीएल ग्रुप के 50 वर्ष

Jansansar News Desk

मिथिला की सांस्कृतिक चेतना को वैश्विक मंच दिलाने में विक्रम आचार्य के अथक प्रयास

ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नए चेयरमैन बने श्री समीप शास्त्री

Jansansar News Desk

नेपाल में SGADF का स्वर्णिम इतिहास, शिवम ठाकुर के नेतृत्व में भारत को 320+ पदक

Jansansar News Desk

कोडिंगामाली खदान विस्तार परियोजना से क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

Jansansar News Desk

कलपक्कम PFBR की ऐतिहासिक उपलब्धि में देवरिया के योगेश यादव की अहम भागीदारी

Jansansar News Desk

Leave a Comment