Jansansar
राजनीती

इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट से बचाव को मास्क लगाना जरूरीः महाराज

गैरसैंण 14 मार्च। प्रदेश के पर्यटन लोक निर्माण सिंचाई लघु सिंचाई बाढ़ नियंत्रण संस्कृति धर्मस्व पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण एवं जलागम प्रबन्धन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच 3 एन 2 का खतरा लगातार बढ़ रहा है इसलिए इसकी रोकथाम के लिए जरुरी है कि सभी लोग माॅस्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का भी पालन करें। उन्होंने कहा कि केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के लिए 267434 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन लोक निर्माण सिंचाई लघु सिंचाई बाढ़ नियंत्रण संस्कृति धर्मस्व पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण एवं जलागम प्रबन्धन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश की जनता के साथ-साथ उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों से अनुरोध किया है कि इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच 3 एन 2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए जरुरी है कि सभी मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है इसलिए इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच 3 एन 2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले से ही ऐतिहाती कदम उठाने जरूरी हैं।

Related posts

शिवराज सिंह चौहान ने AkinAnalytics के स्वदेशी NIKA2 किसान ड्रोन का अनावरण

Jansansar News Desk

किसानों और कृषि श्रमिकों के मुद्दों पर फोकस, जीवनदत्त अरगड़े को पूर्वी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी

Jansansar News Desk

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया

Jansansar News Desk

जो दिखाई नहीं देता, वही सत्ता चलाता है: भाजपा का बड़ा दांव,नई उम्र, नई रणनीति, नई भाजपा!

Jansansar News Desk

एक उद्देश्य के साथ नेतृत्व – जनता की आवाज़: सुनिल यादव की कहानी।

महिला तकनीशियन ने विधायक के घर लगाया स्मार्ट मीटर, बोलीं-माता-पिता को बेटियों के प्रति अपना नजरिया बदलना चाहिए

Leave a Comment