Jansansar
राष्ट्रिय समाचार

“3rd OCTOBER” फिल्म समाज को आइना दिखाने का काम करेगी

Mumbai: “मोलेस्टेशन ही रेप की शुरुआत है” जैसे डायलॉग से सजी फिल्म ”3rd OCTOBER”  थिएटर्स में  29 मार्च 2024 को रिलीज होने जा रही है I

मोलेस्टेशन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी ये फिल्म समाज के कई पहलुओं को दर्शाती है I साथ ही फिल्म मोलेस्टेशन (छेड़छाड़)और रेप के फर्क को बताती है, हमारा समाज रेप जैसे मुद्दो की बात तो गंभीरता से लेती है मगर छेड़छाड़ को अनदेखा कर देती है। फिल्म ”3rd OCTOBER” के जरिए रेप, छेड़छाड़, लैंगिक समानता और झूठा केस, जैसे कई मुद्दों को दिखाने की कोशिश की गई है I

लेखक और निर्देशक विनीत झा द्वारा निर्देशित फिल्म ”3rd OCTOBER” को रोहित शर्मा ने क्लॉक एन डायल (CLOCKNDAIL) बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।

इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफर कृष्णा बंजन हैं।फिल्म का म्यूजिक पल्लब तालुकदार ने एवं साउंड डिजाइन- मिक्सिंग अमृत प्रीतम और देबोजीत चांगमय ने किया है”3rd OCTOBER” से फिल्म लकी फेम स्नेहा उल्लाल, एक लंबे समय के बाद बड़े परदे पे दिखेंगी, साथ ही हितेन तेजवानी, मोइन खान, कांची सिंह और मानिनी मिश्रा ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।

बता दें कि इस फिल्म के साथ क्लॉक एन डाइल फिल्म प्रोडक्शन (CLOCKNDAIL FILM PRODUCTION) असम फिल्म इंडस्ट्री के बाद इस महत्वपूर्ण मुद्दे के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले चंद फिल्म प्रोडक्शन हाउस की फेहरिस्ट में शामिल हो जाएंगे|

Related posts

इंडिया अफ्रीका ट्रेड काउंसिल ने महाराष्ट्र प्रतिनिधित्व में बदलाव किया

Jansansar News Desk

बुजुर्गों के लिए RetiredPeople.in ग्लोबल पहल शुरू

Jansansar News Desk

स्कूल की शिकायतें सिर्फ अनुशासनहीनता नहीं, बच्चे की कठिनाई का संकेत: डॉ विनी झारिया

Jansansar News Desk

नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प

Jansansar News Desk

‘मैग्नेट 2.0’ से निवेश, बुनियादी सुविधाओं और मूल्यवर्धन को मिलेगा बढ़ावा: कृषि विपणन मंत्री श्री जयकुमार रावल

Ravi Jekar

पत्रकार सत्यनारायण जोशी ने मीडिया क्षेत्र में पूरे किए 12 वर्ष

Jansansar News Desk

Leave a Comment