Jansansar
एजुकेशन

गुजरात बोर्ड परीक्षा के वर्ष 2023 कक्षा 10 रिजल्ट में एक बार फिर 96.7% रिजल्ट देकर विद्याकुल ने रचा इतिहास

गुजरात बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा 2023 के रिजल्ट में विद्याकुल द्वारा प्रदेश और जिला स्तर पर टॉपर्स देने के सम्बंध में

सूरत (गुजरात) [भारत], 27 मई: GSEB (SSC) द्वारा घोषित कक्षा 10 परीक्षा 2023 के रिजल्ट में गुजरात के ऑनलाइन कोचिंग प्लेटफॉर्म विद्याकुल के छात्र – छात्राओं ने 96.7% रिजल्ट लाकर एक बार फिर इतिहास रच दिया।

जिसमें 23% छात्रों को A1 रैंक प्राप्त किया और 42% छात्रों ने A2 रैंक लाकर परिवार और शिक्षकों का नाम रौशन किया।

जिसमें पटेल मीत छात्र ने 99.99 PR हासिल कर अपने सपनो की और एक और मजबूत कदम बढ़ाया।

विद्याकुल एक बार फिर से गुजरात बोर्ड की SSC परीक्षा में सर्वाधिक टॉपर्स देने वाला एजुकेशन सिस्टम बन गया है। गुजरात के 1,80,000 से अधिक बच्चों ने विद्याकुल ऐपलीकेशन के द्वारा ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त की। इनमें से 31 छात्रों ने प्रदेश स्तर पर, 52 छात्रों ने जिला स्तर पर और 588 छात्रों ने विद्यालय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त किया।

इस वर्ष विद्याकुल ऐपलिकेशन में 1 लाख 20 हजार से अधिक छात्रों ने मुफ्त शिक्षा प्राप्त की। अध्ययनरत छात्रों में गणित और विज्ञान विषय में छात्रों का दबदबा रहा, जिसमें 64 प्रतिशत से अधिक छात्राओं की भागीदारी रही। विद्याकुल द्वारा जिला और प्रदेश स्तर के सभी टॉपर्स को सम्मानित करने की घोषणा जल्द की जाएगी।

इस वर्ष युथ विद्याकुल यूट्यूब चैनल और साहिल सर पर 1 लाख से अधिक छात्रों ने विश्वास जताते हुए मुफ्त शिक्षा प्राप्त की और गुजरात का पहला और सबसे विश्वसनीय यूट्यूब चैनल बनाया, जहाँ पर 6 लाख से अधिक छात्र जुड़े हुए हैं और प्रतिदिन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

विद्याकुल परिवार ने अपने सभी छात्रों को इस सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विद्याकुल परिवार के गुजरात के प्रमुख भाविन भाई एवं रजनीश भाई और विद्याकुल के CEO तरुण सैनी ने अपने सभी शिक्षकों को इस बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

Related posts

पारूल विश्वविद्यालय को THE वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान, गुजरात का एकमात्र विवि

Jansansar News Desk

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

Jansansar News Desk

पारुल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता छात्रों ने दिल्ली के प्रमुख न्यूज़रूम का किया दौरा

Ravi Jekar

NCC, शोध और उद्योग के अनुभव से SBSU तैयार कर रहा है कल के Leaders

MIT यूनिवर्सिटी सिक्किम के नए Vocational Courses से पढ़ाई के साथ रोजगार की तैयारी

IFS आशुतोष कुमार ने बताया बच्चों के लिए सिविल सर्विस और राष्ट्रसेवा का सफलता मंत्र

Jansansar News Desk

Leave a Comment