Jansansar
Uncategorizedबिज़नेस

वर्सुनि ने अहमदाबाद, गुजरात में अपना पहला मुख्य स्टोर खोला

अहमदाबाद के मध्य स्थित और 2500 वर्गफीट में फैले इस स्टोर में ग्राहकों को प्रौद्योगिकी और जीवनशैली का बेहतरीन अनुभव मिलेगा

वर्सुनि इंडिया ने भारत में अपने पहले फिलिप्स मुख्य स्टोर, आलाप इलेक्ट्रॉनिक्स का उद्घाटन अहमदाबाद में किया। इस महत्वपूर्ण अवसर द्वारा अभिनवता एवं बेहतरीन ग्राहक सेवा के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता की ओर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई, जिसने आलाप इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ तीन दशक लंबी साझेदारी को मजबूत भी किया।

2500 वर्गफुट और दो मंजिल में बना यह स्टोर पारंपरिक खुदरा दुकान से अलग है, और एक आकर्षक अनुभवात्मक क्षेत्र प्रदान करता है। इसकी हर मंजिल पर संवादपूर्ण प्रदर्शन और अत्याधुनिक फिलिप्स स्मार्ट उपकरण प्रदर्शित होते हैं। यहाँ जमीनी तल पर ग्राहकों को संवादपूर्ण किचन, कपड़ों को नया व सुरक्षित बनाए रखने के समाधानों के प्रदर्शन और कनेक्टेड होम सिक्योरिटी समाधान देखने व अनुभव करने को मिलेंगे। इसका हर कोना आपको स्पर्श करके, आजमाकर यह देखने के लिए आमंत्रित करता है कि फिलिप्स आपके दैनिक जीवन में क्या परिवर्तन लाता है।

1986 में एक घर से शुरू हुए व्यवसाय के रूप में स्थापित आलाप इलेक्ट्रॉनिक्स अहमदाबाद का एक प्रतिष्ठित खुदरा स्टोर बन गया है। एक अनुभवात्मक केंद्र के रूप में इसका यह परिवर्तन फाल्गुन कॉन्ट्रैक्टर और आनंद कॉन्ट्रैक्टर के नेतृत्व में आश्रय अरोड़ा की विशेषज्ञ वास्तुकला के साथ आधुनिक और ग्राहकों पर केंद्रित डिज़ाईन को प्रदर्शित करता है।

माणिक महाजन, बिज़नेस हेड, फिलिप्स ब्रांड, वर्सुनि इंडिया ने कहा, ‘‘अहमदाबाद में यह मुख्य स्टोर भारत में हमारी गहरी प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति करता है, और यह आलाप इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ हमारे संबंध में एक नए अध्याय का प्रतीक है। आलाप दशकों से हमारा एक अच्छा साझेदार है, जो अभिनवता और ग्राहक-संतुष्टि की हमारी भावना को साझा करता है। आज हम इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और समृद्ध अनुभवों के एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं, जिनमें प्रौद्योगिकी और आराम एवं सुविधा का बेहतरीन तालमेल है।’’

आलाप इलेक्ट्रॉनिक्स का नेतृत्व फाल्गुन कॉन्ट्रैक्टर करते हैं, जो फिलिप्स की निष्ठा और विशेषज्ञता की बेहतरीन विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। यह मुख्य स्टोर उनकी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है, और न केवल उत्पाद पेश करता है, बल्कि संवादपूर्ण प्रदर्शन और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के साथ खोज के व्यक्तिगत सफर पर भी ले जाता है।

स्टोर के मालिक फाल्गुन कॉन्ट्रैक्टर ने कहा, ‘‘हम अहमदाबाद में यह स्टोर पेश करने के लिए फिलिप्स के साथ अपने अनन्य सहयोग की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हैं। यह स्टोर केवल एक मुख्य स्टोर ही नहीं, बल्कि फिलिप्स के मूल्यों में हमारे परिवार के दृढ़ विश्वास का प्रतीक भी है, और अतुलनीय ग्राहक अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दोहराता है। हम सभी लोगों को इस अद्वितीय स्टोर में आने और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की असीम संभावनाएं देखने एवं उनका यादगार अनुभव पाने के लिए आमंत्रित करते हैं।’’

इस स्टोर के प्रतिभाशाली आर्किटेक्ट, आश्रय अरोड़ा ने कहा, ‘‘फिलिप्स मुख्य स्टोर का डिज़ाईन खूबसूरती के साथ कार्यशीलता का मिश्रण पेश करता है, और फिलिप्स की प्रौद्योगिकी के प्रदर्शन के लिए एक संवादपूर्ण क्षेत्र प्रदान करता है। यह एक स्टोर से बढ़कर है, यह एक अनुभवात्मक सफर है, जो ग्राहकों को यहाँ आकर यह देखने के लिए आमंत्रित करता है कि प्रौद्योगिकी और डिज़ाईन किस प्रकार दैनिक अनुभवों को बेहतर बना सकते हैं।’’

अपनी भव्य शुरुआत के अवसर पर यह स्टोर ग्राहकों के लिए दो दिवसीय ऑफर लेकर आया है, जिसमें वो फिलिप्स की संपूर्ण घरेलू उपकरण श्रृंखला पर 25 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं, और 8400 रु. तक का पूरे साल चलने वाला मूवी ऑफर प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

XLRI में 13वां डॉ. वर्गीज़ कुरियन स्मृति व्याख्यान, NABARD चेयरमैन ने रखे विचार

Ravi Jekar

कांडला फोरम 2026 में वैश्विक हाइड्रोजन व समुद्री नेता, हरित परियोजनाओं पर जोर

Ravi Jekar

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

Jansansar News Desk

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

Jansansar News Desk

KP केपी 3.0: ने विकास को नई दिशा देते हुए विज़न-2032 की रणनीति पेश की

Ravi Jekar

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

Jansansar News Desk

Leave a Comment