Jansansar
हेल्थ & ब्यूटी

उमरपाड़ा और मांडवी में दो मेडिकल मोबाइल यूनिट शुरू किए गए

हेल्थ रिपोर्टर। सूरत
ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस द्वारा संचालित मेडिकल मोबाइल यूनिट द्वारा उमरपाड़ा और मांडवी में अंदरुनी गांव में जाकर सेवा दी गई थी। सेवा में दो नई मोबाइल मेडिकल वैन 8 सितंबर से शुरू कर दी गई है। इस मेडिकल मोबाइल यूनिट द्वारा एक हफ्ते में उमरपाड़ा के आसपास 25 से अधिक और मांडवी में 20 से अधिक गांव में जाकर लोगों को निशुल्क इलाज और दवा दी जाएगी। इस मोबाइल वैन में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, पैरामेडिक, पायलट मौजूद रहेंगे। इस एंबुलेंस द्वारा रोज गांव गांव जाकर ओपीडी और जरूरतमंद मरीजों को दवा देकर बीपी चेकअप, डायबिटीज के मरीजों की रिपोर्ट, गर्भवती बहनों के लिए खून और अन्य का सैंपल लेकर रिपोर्ट सहित ब्लड चेकअप कर प्रसूति वाली बहनों को बच्चों को किस तरह से संभाला जाए इसके लिए मार्गदर्शन भी दी जाएगी।

Related posts

शल्बी अस्पताल, सूरत ने एडवांस्ड किडनी ट्रांसप्लांट में नए मील के पत्थर स्थापित किए

Ravi Jekar

महिलाओं के लिए फ्री ब्रेस्ट कैंसर चेक अप कैम्प का हुआ आयोजन

Jansansar News Desk

समग्र स्वास्थ्य और स्वास्थ्य देखभाल के लिए एक प्राचीन जड़ी-बूटी “शतावरी”

Jansansar News Desk

Guru Physiotherapy Clinic Godadara Surat: साइटिका दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर Physiotherapy से मिल सकती है राहत

Jansansar News Desk

भारत की अग्रणी CAR T-सेल थेरेपी से ब्लड कैंसर मरीजों को दो साल तक राहत

अनियमित पीरियड्स और चेहरे पर अनचाहे बाल: आयुर्वेद से पाएँ प्राकृतिक समाधान

Jansansar News Desk

Leave a Comment