Jansansar
जुड़वा भाई बहन
स्पोर्ट्स

जुड़वा भाई बहन की जोड़ी ने फुटबॉल एवं बास्केटबॉल का नेशनल टूर्नामेंट खेला

सूरत: वेसु स्थित एवेन्यू 77 में रहने वाले 13 वर्षीय जुड़वा भाई बहन नक्श एवं नाईशा की जोड़ी ने फुटबॉल और बास्केटबॉल का U-14 नेशनल टूर्नामेंट खेला। दोनों के दादाजी हुकमीचंद संचेती ने बताया की नक्श ने बेंगलुरु में आयोजित नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में एवं नाईशा ने छतीसगढ़ के राजनांदगाँव में आयोजित नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में गुजरात की टीम में खेले। उन्होंने बताया कि दोनों ही बच्चे बहुत मेहनत करते हैं एवं अपने-अपने खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं। सुबह साढ़े पाँच से सात बजे तक प्रतिदिन प्रैक्टिस करने के बाद दिल्ली पब्लिक स्कूल जाते हैं और शाम को भी दो घंटे नियमित अभ्यास करते हैं। इनके कोच वेसू स्थित केजर्स अकादमी के नीरज सर और एकलव्य अकादमी के देवांग सर की मेहनत से ही दोनों बच्चे नेशनल प्लेयर बने हैं। बच्चों के माता-पिता नमन एवं नेहा संचेति ने बताया कि स्पोर्ट्स से दोनों ने जीवन में अनुशासन एवं हेल्थी ईटिंग सीखा। नेशनल गेम में खेलने पर दोनों बच्चों को स्कूल एवं परिवार के सदस्यों ने बधाई दी।

Related posts

8 जुलाई 2026: भारतीय वॉलीबॉल के लिए बड़ा ऐलान, धीरज मंझेरी और कुलवंत बलयान का नया विज़न

Jansansar News Desk

WT20 महिला लीग: ठाणे स्काईराइज़र्स की जर्सी का अनावरण महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने किया

Jansansar News Desk

SBS University ने की State Basketball Tournament की मेजबानी

Jansansar News Desk

मध्य भारत के सबसे बड़े मैथ्स कैलकुलेशन महाकुंभ में विनर वर्ल्ड अबेकस का शानदार प्रदर्शन

Jansansar News Desk

नाथद्वारा में इंडियन हेल्थकेयर लीग के पहले सत्र का सफल समापन, RLC वॉरियर्स बने चैंपियन

Jansansar News Desk

UPKL सीजन 2 के पहले मुकाबले में काशी किंग्स से भिड़ेंगे लखनऊ लायंस

Ravi Jekar

Leave a Comment