Jansansar
मनोरंजन

पिता और पुत्र के रिश्ते की भावुक और हास्य से भरपूर कहानी ‘पप्पा तमने नहीं समजाय’ 26 नवंबर से ‘जोज़ो’ (JOJO) ऐप पर होगी रिलीज़!

अहमदाबाद (गुजरात), 26 नवंबर: गुजराती मनोरंजन के सबसे बड़े प्लेटफॉर्म ‘जोज़ो’ (JOJO) ऐप पर दर्शकों के लिए एक और यादगार और परिवार के साथ बैठकर देखने लायक सुपरहिट गुजराती फिल्म ‘पप्पा तमने नहीं समजाय’ 26 नवंबर को स्ट्रीम होने जा रही है।

धर्मेंश मेहता के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में गुजराती और हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार मनोज जोशी, भव्य गांधी, केतकी दवे, श्रद्धा डांगर और जॉनी लीवर मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

‘पप्पा तमने नहीं समझाय’ पिता हसमुखलाल मेहता (मनोज जोशी) और उनके बेटे मुंजाल मेहता (भव्य गांधी) के बीच के खास रिश्ते की कहानी है। जब मुंजाल कॉलेज की दुनिया में कदम रखता है, तो पिता और बेटे के बीच ‘जनरेशन गैप’ (पीढ़ी का अंतर) पैदा हो जाता है। आधुनिक सोच वाले बेटे और पारंपरिक पिता के बीच के मतभेद, गलतफहमियां और इस दूरी को पाटने के लिए हसमुखलाल द्वारा किए जाने वाले भावुक और हास्यप्रद प्रयास फिल्म को बेहद दिलचस्प बनाते हैं।

इस खास रिलीज़ को लेकर ‘जोज़ो’ (JOJO) ऐप के फाउंडर & मेनेजिंग डिरेक्टरध्रुविन शाह ने कहा, “हम ‘जोज़ो’ पर हमेशा ऐसा कंटेंट लाने की कोशिश करते हैं जिसे हर गुजराती परिवार एक साथ बैठकर देखना पसंद करे। ‘पप्पा तमने नहीं समजाय’ केवल एक कॉमेडी फिल्म नहीं है, बल्कि हर घर की कहानी है—जिसमें पिता का प्यार, बच्चों की महत्वाकांक्षाएं और दो पीढ़ियों के बीच का संवाद बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है। हमें बेहद खुशी है कि 26 नवंबर से हमारे दर्शक घर बैठे इस शानदार फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे।”

हास्य, भावनाओं और पारिवारिक मूल्यों से भरपूर यह फिल्म 26 नवंबर से केवल ‘जोज़ो’ ऐप पर उपलब्ध होगी। तो परिवार के साथ इस खास फिल्म को देखने के लिए तैयार हो जाइए—क्योंकि मनोरंजन का असली खज़ाना यानी ‘जोज़ो पर जोज़ो’!

‘जोज़ो’ (JOJO) ऐप के बारे में: ‘जोज़ो’ (JOJO) दुनिया का नंबर 1 गुजराती ओटीटी (OTT) ऐप है, जो 177 से अधिक देशों में बसे गुजरातियों को उनकी मातृभाषा और संस्कृति से जोड़ता है। हर हफ्ते नई गुजराती फिल्मों, वेब सीरीज़, नाटकों और शोज़ के साथ ‘जोज़ो’ दुनिया भर के गुजराती परिवारों का पसंदीदा मनोरंजन प्लेटफॉर्म बन चुका है।

Related posts

यामाहा टीन्स रॉक 2026 का खिताब मिजोरम के न्यूहोफ स्कूल बैंड ने जीता, बेंगलुरु में सजा युवा संगीत प्रतिभाओं का मंच

Ravi Jekar

समाज हमें कमाना सिखाता है, लेकिन दुख से जूझना नहीं इसी बातचीत की शुरुआत है The OddCast Show

Jansansar News Desk

अरमान मलिक के नए गाने ‘सावला बटेऊ’ में Addy Sir की कोरियोग्राफी का जलवा

Jansansar News Desk

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलार ने किया मराठी फिल्म ‘लाडू’ के पोस्टर का अनावरण

विश्व संगीत दिवस 2026 पर कोलकाता स्वतंत्र संगीत की भावना से गूंज उठा

Jansansar News Desk

The Farming Box को ‘Revolutionary Product of 2026’ और ‘Passive Income Role Model’ सम्मान मिला

Jansansar News Desk

Leave a Comment