Jansansar
मिशन कामयाब
एजुकेशन

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार, अब गुजरात में एक नए प्रोजेक्ट “मिशन कामयाब “ का मार्गदर्शन करेंगे

सूरत,11 नवंबर: इस कार्यक्रम के तहद 40 स्टूडेंट्स के लिए सुपर 30 के तर्ज पर रहने, खाने और पढ़ाई की निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है | लगातार दो वर्षों तक छात्रों को जेईई और नीट परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा । इस कार्यक्रम का आयोजन सूरत के जीo डीo गोयनका स्कूल में किया जा रहा है |

आनंद कुमार, जिनकी सुपर 30 की पहल ने समाज के वंचित वर्गों के सैकड़ों छात्रों को भारत के प्रमुख संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा प्राप्त की है|

सुपर 30 की परंपरा के अनुसार, आयोजकों ने कहा है कि अब गुजरात में भी वित्तीय कठिनाइयाँ छात्रों के लिए बाधा नहीं बनेंगी। ‘ मिशन कामयाब ‘ का उद्देश्य एक समग्र शिक्षा का दृष्टिकोण अपनाना है, जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और स्कूली शिक्षा का संयोजन कर छात्रों को एक समृद्ध शिक्षा का अनुभव प्रदान करना शामिल है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आनंद कुमार ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के पहल की मैं प्रशंसा करता हूँ और मुझे बहुत ख़ुशी है कि अब गुजरात के बच्चे भी सुपर ३० के तर्ज पर निःशुल्क पढ़ सकेंगे| इस तरह के स्टूडेंट्स के हित में शुरू किए गए कार्यक्रम में सेवाभाव से स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन करने में मुझे बहुत ख़ुशी प्राप्त होगी|

‘मिशन कामयाब’ के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 1 दिसम्बर को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है | जिसकी विस्तृत जानकारी मिशन कामयाब की वेबसाइट www.missionkamyab.com पर उपलब्ध है।

Related posts

पारूल विश्वविद्यालय को THE वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान, गुजरात का एकमात्र विवि

Jansansar News Desk

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

Jansansar News Desk

पारुल यूनिवर्सिटी के पत्रकारिता छात्रों ने दिल्ली के प्रमुख न्यूज़रूम का किया दौरा

Ravi Jekar

NCC, शोध और उद्योग के अनुभव से SBSU तैयार कर रहा है कल के Leaders

MIT यूनिवर्सिटी सिक्किम के नए Vocational Courses से पढ़ाई के साथ रोजगार की तैयारी

IFS आशुतोष कुमार ने बताया बच्चों के लिए सिविल सर्विस और राष्ट्रसेवा का सफलता मंत्र

Jansansar News Desk

Leave a Comment