Jansansar
बिज़नेस

रवींद्र भारती फाइनेंशियल सर्विसेज ने सेबी से रिसर्च एनालिस्ट लाइसेंस प्राप्त किया

— यह लाइसेंस हमारे लिए विशेष उपलब्धि है, इससे ग्राहकों को उनकी निवेश रणनीतियों में प्रतिस्पर्धात्मक गुणवत्ता और बढ़त प्रदान करने में सहायता होगी : श्री रवीन्द्र भारती

भारत : 9 फरवरी, 2024 : रवींद्र भारती फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, वित्तीय सेवा क्षेत्र स जुडी अग्रणी एवं जानी-मानी कंपनी है।कंपनी ने हर्ष के साथ यह घोषणा की है कि, इसने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से रिसर्च एनालिस्ट लाइसेंस (RA.No-INH000014410) प्राप्त किया है और इसके लिए कंपनी गौरवान्वित महसूस करती है। कंपनी का मानना है कि, यह सीमाचिह्न कंपनी को अपनी मार्केट विश्लेषण क्षमताओं को और भी बढ़ाने के लिए सशक्त बनाता है, जिससे ग्राहकों को गतिशील वित्तीय लैंडस्केप को नेविगेट करने के लिए रणनीतिक माहिती मिलती है। उच्चस्तरीय वित्तीय सेवाएं प्रदान करने की अटूट प्रतिबद्धता के साथ, नया अधिग्रहीत लाइसेंस, कंपनी को ग्राहकों को उनकी निवेश रणनीतियों में प्रतिस्पर्धात्मक गुणवत्ता और बढ़त प्रदान करने में सक्षम बनाता है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के अलावा, इस ब्रांड ने अन्य महत्वाकांक्षी विस्तरण योजनाएं भी जारी की है। Bharti Share Market 2027 में अपनी प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) लॉन्च करने की योजना के साथ एक परिवर्तनकारी कदम के लिए तैयार हो रहा है। यह महत्वपूर्ण कदम कंपनी की वित्तीय यात्रा में एक महत्वपूर्ण सीमाचिह्नरुप है। उम्मीद है कि, इससे निवेशकों को Bharti Share Market की विकास यात्रा का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इससे कंपनी और उसके हितधारकों के लिए वित्तीय संभावनाओं के एक नए युग को प्रोत्साहन मिलेगा।

अपनी प्रतिक्रिया में कंपनी के सीएमडी रवीन्द्र भारती ने कहा कि, “सेबी रिसर्च एनालिस्ट लाइसेंस (RA.No-INH000014410) हासिल करना हमारे लिए एक विशेष अवार्ड है और यह अधिग्रहण अद्वितीय वित्तीय कुशाग्रता प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता में एक रणनीतिक उपलब्धि का प्रतीक है। यह सिद्धी, Bharti Share Market की आगामी आईपीओ योजना के साथ जुडी हुई है। यह केवल सुर्खियां नहीं बटोर रही किन्तु वित्तीय सफलता के भविष्य को आकार भी दे रही है।”

इसके अलावा, रवींद्र भारती फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ब्रोकरेज सर्विस की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करने के लिए तैयार है, जो इस क्षेत्र में कंपनी की प्रभावशाली वृद्धि में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। फर्म ने रणनीतिक रूप से अपनी उपस्थिति और सर्विस पोर्टफोलियो का विस्तार किया है, जिससे अत्यधिक प्रतिस्पर्धी ब्रोकिंग उद्योग में एक मुख्य खिलाड़ी के रूप में इसकी स्थिति और भी मजबूत हुई है।

श्री रवीन्द्र भारती ने आगे कहा कि, “यह रणनीतिक कुशलता और चतुराई हमारे दृढ़ समर्पण और ग्राहकों के विश्वास को दर्शाती है और निरंतर सफलता और मार्केट नेतृत्व के लिए मार्ग प्रशस्त करती है।”

अपनी शालीन एवं साधारण शुरुआत से, एक शानदार दूरदर्शी, सीएमडी रवींद्र भारती ने Bharti Share Market की नींव रखी, जो अब एक प्रभावशाली संस्थान है, जिसका मुख्यालय पुणे के मार्वल फ्यूगो, मगरपट्टा में स्थित है। चुनौतियों स विचलित हुए बगैर, उन्होंने दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए 2004 में अपनी स्टॉक मार्केट यात्रा शुरू की थी। श्री रवीन्द्र भारती तेजी से शेयर मार्केट में एक महत्वपूर्ण प्रभावी बन गए हैं। 35 वर्ष की कम उम्र में उन्होंने न केवल उल्लेखनीय सफलता हासिल की है बल्कि वह इस व्यवसाय के शिक्षक भी बन गये हैं। उनका व्यापक फ़लसफा यह है कि, कोई भी शेयर मार्केट के माध्यम से समान सफलता प्राप्त कर सकता है। Bharti Share Market सभी इच्छुक निवेशकों को सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री रवीन्द्र भारती, पुणे स्थित भारती विद्यापीठ से इंजीनियरिंग स्नातक है। 1.7 लाख से अधिक विद्यार्थियों और 710 से अधिक फ्रेंचाइज़ियों तक पहुंच के, Bharti Share Market 10 करोड़ से अधिक भारतीयों को जागरूक करने के लिए समर्पित है। रवींद्र भारती मराठी, हिंदी और गुजराती समाचार स्टेशनों पर नियमित उपस्थिति रखते हैं, जो जनता को शेयर मार्केट उद्योग की जटिलताओं के बारे में शिक्षित करने के लिए दैनिक जानकारी प्रदान करते हैं। अपनी व्यावहारिक विशेषज्ञता को लागू करते हुए, रवींद्र भारती ने शेयर मार्केट के बारे में 12 ज्ञानवर्धक पुस्तकें लिखी हैं, जिससे पाठकों की समझ में वृद्धि हुई है।

भारती के गतिशील उद्यम,  Bharti Share Market से आगे बढ़कर भारती मीडिया, भारती एविएशन, भारती रिज़ॉर्ट और भारती सॉफ्टेक तक फैले हुए हैं, जो कंपनियों के विविध और संपन्न पोर्टफोलियो को प्रदर्शित करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया – https://bhartisharemarket.com/ की विजीट करें।

Related posts

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

Jansansar News Desk

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

Jansansar News Desk

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

Jansansar News Desk

फूड इंडस्ट्री में डेटा आधारित लागत प्रबंधन की दिशा में Focus Prism की पहल

Jansansar News Desk

अब प्रीमियम फर्नीचर के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, जयपुर में खुला ‘नायाब एक्सपीरियंस’

Jansansar News Desk

₹5,000 से शुरू हुआ सफर, 10×10 के कमरे से 20,000 sq. ft. फैक्ट्री और तीसरे Store तक पहुंचा Sagar Perfume

Ravi Jekar

Leave a Comment