Jansansar
एजुकेशन

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल में ओरिएंटेशन दिवस मनाया गया

सूरत. महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में स्कूल में प्रवेश पाने वाले बच्चों के अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन डे का आयोजन किया गया। जिसमें अभिभावकों को स्कूल में पढ़ाई के साथ- साथ बच्चों के सर्वांगी विकास के लिए की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई।

स्कूल ने कहा कि जब भी कोई माता- पिता अपने बच्चे को स्कूल दाखिला करवाते हैं, तो उनके मन में बच्चों का उज्ज्वल भविष्य होता है। प्रत्येक माता- पिता को यह जानकारी देने के लिए कि वे अपने बच्चे को किस स्कूल में ले जा रहे हैं, कर्मचारी और शिक्षक कैसे हैं, बच्चों के समग्र विकास के लिए पढ़ाई के अलावा स्कूल में किस तरह की गतिविधियाँ की जाती हैं इससे अभिभावक रूबरू हो सके इस उद्देश्य के साथ ओरिएंटेशन दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 130 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को विद्यालय के सिद्धांतों से परिचित कराया गया। साथ ही स्कूल के मूल्यों और दर्शन के बारे में भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम के पीछे का एक और उद्देश्य यह भी था कि नए माता- पिता (अभिभावक) एक जगह इकट्ठा होकर एक- दूसरे को जानने के साथ- साथ स्कूल के बारे में भी जानें। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों सहित समस्त स्टाफ ने अपना परिचय दिया। अभिभावकों ने भी इस तरह की योजना के लिए स्कूल की सराहना की

Related posts

इटावा में उच्च शिक्षा को मिल रही नई दिशा: अनुज मोंटी यादव की पहल से बढ़ रहे अवसर

Jansansar News Desk

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल डायमंड सिटी का भव्य वार्षिक समारोह संपन्न

Ravi Jekar

सरस्वती विद्यालय में 11 जनवरी को भव्य कार्निवल का आयोजन, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहा विशेष फोकस

Ravi Jekar

72 शिक्षा बोर्ड का सच: भारत में कितने मान्यता प्राप्त और कितने विदेशी बोर्ड हैं? जानें पूरी जानकारी

Jansansar News Desk

ताप्ती वैली इंटरनेशनल स्कूल में यूनिवर्सिटी फेयर 2025 का सफल आयोजन

Ravi Jekar

माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल, डायमंड सिटी चलथाण में “बी प्लस टॉक्स” का पहला संस्करण भव्य रूप से आयोजित

Ravi Jekar

Leave a Comment