Jansansar
प्रादेशिक

नाइजीरिया में हुई बोट दुर्घटना में मारे गए लोगों को मोरारीबापू की सहाय

समाचार पत्रों के अहवाल के अनुसार नाइजीरिया में एक भयानक बोट दुर्घटना हुई है जिसमें कई लोगों की मृत्यु हुई है। उत्तर मध्य नाइजीरिया के कवारा राज्य में एक शादी समारोह से वापस जा रहे ३०० लोगों को लेकर एक नाव नदी में डूब गई। इस घटना में १०० से अधिक लोगों की मौत हुई है। जांचकर्ताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ये आंकड़े बढ़ सकते हैं।

पूज्य मोरारीबापू ने इस दुर्घटना को लेकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। पूज्य बापू ने इन सभी मृतकों के परिवारजनों के लिए ११ लाख से अधिक राशि की सहायता अर्पण की है। केन्या स्थित रामकथा के श्रोता निलेश जसाणी और उनकी पुत्री शबरी द्वारा इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पूज्य मोरारीबापू ने प्रत्येक मृतक को भारतीय मुद्रा मूजब ११ हजार रुपये अर्पण किए हैं। इससे अर्पित हुई यह राशि स्थानिक ६३ हजार नाइजीरियाई नाइरा जितनी होगी।

इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्राण गंवाए हैं, उनके निर्वाण के लिए पूज्य मोरारीबापू ने श्री हनुमानजी के चरणों में प्रार्थना की है और परिवारजनों को अपनी संवेदना भेजी है।

Related posts

केके ज्वेल्स के कैलाश काबरा ने पुलिस कल्याण के लिए अहमदाबाद ट्रैफिक ट्रस्ट को 51 लाख रुपये का योगदान दिया

Ravi Jekar

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

Ravi Jekar

सरस्वती साइकिल योजना से ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों की छात्राओं को मिली राहत, दो वर्षों में 3.30 लाख से अधिक बालिकाओं को मिला लाभ

Ravi Jekar

सूरत शहर में ‘आइकॉनिक ग्लोरी अवार्ड्स 2026’ का आयोजन

Ravi Jekar

एम3एम फाउंडेशन ने कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम में हेल्थ चेक-अप कियोस्क शुरू किए

Ravi Jekar

आषाढ़ी दूज पर गंगाधरा अलखधाम में ‘ग्रीनमैन’ विरल देसाई का मेगा पौधारोपण अभियान

Jansansar News Desk

Leave a Comment