Jansansar
प्रादेशिक

नाइजीरिया में हुई बोट दुर्घटना में मारे गए लोगों को मोरारीबापू की सहाय

समाचार पत्रों के अहवाल के अनुसार नाइजीरिया में एक भयानक बोट दुर्घटना हुई है जिसमें कई लोगों की मृत्यु हुई है। उत्तर मध्य नाइजीरिया के कवारा राज्य में एक शादी समारोह से वापस जा रहे ३०० लोगों को लेकर एक नाव नदी में डूब गई। इस घटना में १०० से अधिक लोगों की मौत हुई है। जांचकर्ताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ये आंकड़े बढ़ सकते हैं।

पूज्य मोरारीबापू ने इस दुर्घटना को लेकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। पूज्य बापू ने इन सभी मृतकों के परिवारजनों के लिए ११ लाख से अधिक राशि की सहायता अर्पण की है। केन्या स्थित रामकथा के श्रोता निलेश जसाणी और उनकी पुत्री शबरी द्वारा इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पूज्य मोरारीबापू ने प्रत्येक मृतक को भारतीय मुद्रा मूजब ११ हजार रुपये अर्पण किए हैं। इससे अर्पित हुई यह राशि स्थानिक ६३ हजार नाइजीरियाई नाइरा जितनी होगी।

इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपने प्राण गंवाए हैं, उनके निर्वाण के लिए पूज्य मोरारीबापू ने श्री हनुमानजी के चरणों में प्रार्थना की है और परिवारजनों को अपनी संवेदना भेजी है।

Related posts

Dreamers NDA Academy, देहरादून में NDA 155 SSB चयन में 35 कैडेट्स, 6 बेटियों की प्रेरणादायक सफलता

Ravi Jekar

गरीबी से समाज सेवा तक: नीरज कुमार प्रजापत की प्रेरणादायक यात्रा

Jansansar News Desk

डॉ. दिव्यांशु पटेल द्वारा हज़ारों गरीबों का निःशुल्क उपचार, समाज सेवा में मिसाल

Ravi Jekar

राष्ट्रीय अग्नि सेवा सप्ताह: AM/NS India शहर की आपातकालीन सेवाओं को सहयोग करने के लिए तैयार

Ravi Jekar

जब सेवा बन जाए उद्देश्य तब बनता है ओज़ोन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट जैसा बदलाव

Jansansar News Desk

वेदांत का ‘प्रकल्पा आरोगम’ ग्रामीण ओडिशा में कैंसर की जांच को बढ़ावा दिया

Ravi Jekar

Leave a Comment