Jansansar
राष्ट्रिय समाचार

जैन सोशल ग्रुप ने भगवान महावीर के 2623वें जन्मोत्सव पर किया शानदार कार्यक्रम का आयोजन

भगवान महावीर के 2623वें जन्मोत्सव पर देश के अलग-अलग कोनों में कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है। इसी क्रम में देश की राजधानी दिल्ली में भी भगवान महावीर के 2623वें जन्मोत्सव पर काफी बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन सोशल ग्रुप दिल्ली और अणुव्रत न्यास के जरिए भगवान महावीर के 2623वें जन्मोत्सव का आयोजन बड़े शानदार तरीके से दिल्ली के अनुव्रत भवन में किया गया। साथ ही इस मौके पर जैन सोशल ग्रुप ने जल बचाओ अभियान की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के चारों फिरकों के कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए और जैन एकता का संदेश दिया। साथ ही नृत्य की भी कई प्रस्तुति दी गई। साथ ही कोलकाता से आए हुए गायकार मोहित बोथरा ने इस दौरान कई भक्ति के गीत गाए और पूरे सभागार में बैठे हर भक्त को वीर प्रभु की भक्ति से सरोबार कर दिया।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में हाई कोर्ट के न्यायधीश सुधीर जैन, धन्यकुमार जिनप्पा गुंडे (सदस्य- राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार), जम्बूप्रसाद जैन (अध्यक्ष -भारतवर्षीय दिगम्बर तीर्थक्षेत्र कमेटी) और केसी जैन ( रिटायर्ड IRS) कार्यक्रम में शामिल हुए।

जैन सोशल ग्रुप, दिल्ली के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने इस दौरान भगवान महावीर के कई आदर्शों के बारे में बताया। साथ ही संस्थापक अध्यक्ष हरीश चौधरी और पूर्व अध्यक्ष अभय चंडालिया ने बताया कि इस मौके पर जैन सोशल ग्रुप ने जल बचाओ अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम को लेकर सचिव आदीप वीर जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में “समर्पण भगवान महावीर को 2.O” प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी की गई और पेट्रोन सदस्यों का सम्मान किया गया। महावीर जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम में भक्ति के आनंद और जैन एकता की अनूठी मिसाल दिखी।

Related posts

इंडिया अफ्रीका ट्रेड काउंसिल ने महाराष्ट्र प्रतिनिधित्व में बदलाव किया

Jansansar News Desk

बुजुर्गों के लिए RetiredPeople.in ग्लोबल पहल शुरू

Jansansar News Desk

स्कूल की शिकायतें सिर्फ अनुशासनहीनता नहीं, बच्चे की कठिनाई का संकेत: डॉ विनी झारिया

Jansansar News Desk

नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प

Jansansar News Desk

‘मैग्नेट 2.0’ से निवेश, बुनियादी सुविधाओं और मूल्यवर्धन को मिलेगा बढ़ावा: कृषि विपणन मंत्री श्री जयकुमार रावल

Ravi Jekar

पत्रकार सत्यनारायण जोशी ने मीडिया क्षेत्र में पूरे किए 12 वर्ष

Jansansar News Desk

Leave a Comment