Jansansar
बिज़नेस

बालू फोर्ज इण्डस्ट्रीज लिमिटेड (बीएफआईएल) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग की घोषणा की

मुम्बई, 26 अप्रैल, 2024। क्रैंकशाफ्ट और फोर्ज्ड कम्पोनेन्ट्स के निर्माण में लगी एक प्रमुख प्रिसिजन इंजीनियरिंग कम्पनी बालू फोर्ज इण्डस्ट्रीज लिमिटेड (बीएफआईएल) घोषणा की है कि उसके शेयरों में 29 अप्रैल 2024 को बाजार खुलने के समय से “बालूफोर्ज” के प्रतीक के अन्तर्गत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कारोबार शुरू हो जायेगा।

घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, बीएफआईएल की मैनेजमेंट टीम ने कहा:“हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी कम्पनी के शेयर भी 29 अप्रैल, 2024 से एनएसई के मुख्य बोर्ड पर सूचीबद्ध/व्यापार किए जाएंगे, यह बीएफआईएल के लिए विश्वसनीय मील के पत्थर में से एक है, इससे संपूर्ण कैपिटल मार्केट कम्यूनिटी के बीच बीएफआईएल की दृश्यता को बढ़ने और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

बीएफआईएल विशिष्ट इंजीनियरिंग और सटीक मैकेनाइज्ड कम्पोनेन्ट इण्डस्ट्री में एक प्रमुख प्लेयर माना जाता है जो एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव, तेल और गैस, रेलवे और रक्षा जैसे विभिन्न उद्योगों में फैले प्रमुख वैश्विक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है।

प्रबन्धन टीम का कहना है कि एनएसई पर बीएफआईएल के इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग से स्थिरता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी जिससे निवेशकों का विश्वास और विजेबिलेटी बढ़ेगी। खोजकर्ता की निगरानी के साथ ही, एनएसई निवेशकों को निम्नलिखित अनुलाभों का हकदार बनाएगा:

  1. लो इम्पेक्ट कॉस्ट सुनिश्चित करना
  2. विजिबिलिटी
  3. अभूतपूर्व वैश्विक पहुंच
  4. सेटलमेंट गारंटी

कम्पनी के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया विजिट करें www.baluindustries.com

बालू फोर्ज इण्डस्ट्रीज के बारे में :-

बालू फोर्ज इण्डस्ट्रीज लिमिटेड (बीएफआईएल) की स्थापना 1989 में हुई थी और यह फिनिश्ड एवं सेमी फिनिश्ड क्रैंकशाफ्ट और जाली कम्पोनन्ट्स के निर्माण में संलग्न है। इसमें नए उत्सर्जन नियमों और न्यू एनर्जी व्हील्स दोनों के अनुरूप कम्पोनेन्ट्स का निर्माण करने की क्षमता है। कंपनी के पास 1 किलोग्राम से 900 किलोग्राम तक के बड़े उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ पूरी तरह से एकीकृत फोर्जिंग और मशीनिंग प्रोडेक्शन इंफ्ररास्ट्राकचर है। कंपनी के पास 80 से अधिक ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क हैं और यह घरेलू और निर्यात दोनों क्षेत्रों में काम करती है। ग्राहकों में हल्के वाहनों, कृषि उपकरण, बिजली उत्पादन उपकरण, वाणिज्यिक वाहन, ऑफ-हाइवे वाहन, जहाज, लोकोमोटिव और कई अन्य के कुछ प्रसिद्ध सप्लायर्स और मैन्यूफेक्चरर शामिल हैं। कम्पनी रक्षा, तेल एवं गैस, रेलवे, समुद्री सहित अन्य उद्योगों को भी सेवा प्रदान करती है।

 

 

Related posts

कांडला फोरम 2026 में वैश्विक हाइड्रोजन व समुद्री नेता, हरित परियोजनाओं पर जोर

Ravi Jekar

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

Jansansar News Desk

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

Jansansar News Desk

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

Jansansar News Desk

फूड इंडस्ट्री में डेटा आधारित लागत प्रबंधन की दिशा में Focus Prism की पहल

Jansansar News Desk

अब प्रीमियम फर्नीचर के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, जयपुर में खुला ‘नायाब एक्सपीरियंस’

Jansansar News Desk

Leave a Comment