Jansansar
बिज़नेस

चंडीगढ़-ट्राईसिटी में एनआरआई घर खरीदारों की बढ़ी दिलचस्पी, 2024 में निवेश में हो सकती है बढ़ोतरी: एलसी मित्तल

मोतिया ग्रुप के डायरेक्टर, एलसी मित्तल

चंडीगढ़-ट्राईसिटी अपने शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और सुंदर पर्यावरण के लिए प्रसिद्ध है, जो इसे रियल एस्टेट निवेश के लिए एक आकर्षक स्थान बनाता है। हाल के वर्षों में, एयरपोर्ट रोड, एयरो सिटी, न्यू चंडीगढ़, कुराली और खरड़ में  रियल एस्टेट बाजार में एनआरआई निवेशकों की रुचि में वृद्धि हुई है।

मोतिया ग्रुप के डायरेक्टर, एलसी मित्तल की माने तो, “इस बढ़ती दिलचस्पी का मुख्य कारण इन क्षेत्रों में तेज़ी से होता हुआ विकास है। यह मोहाली, चंडीगढ़ व पंचकुला के साथ अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यह लोकेशंस काफ़ी अच्छी तरह से डेवलप की जा रही है, जिसमें खुली सड़कों, सुन्दर पार्कों, हरियाली आदि पर ज़ोर दिया गया है, जो इन क्षेत्रों को रहने व ऑर्गनाइज्ड रिटेल के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है। और इसी वजह से हमनें एयरोसिटी के पास अपना रेजिडेंशियल प्लॉट्स का प्रोजेक्ट मोतिया एस्टेट और चंडीगढ़ से लगते खरड़ में मोतिया हारमनी सिटी को लांच किया है। ”

एनआरआई घर खरीदारों को प्रभावित करने वाला एक अन्य कारण यहाँ उपलब्ध आधुनिक सुविधाएँ है। इस क्षेत्र की ख़ास बात यह है कि यह भीड़बाड़ से दूर, प्रदूषण मुक्त लोकेशन है जहां बन रहे प्रोजैक्ट्स में मोतिया ग्रुप जैसे डेवलपर्स खुली सड़के, डेली नीड्स की दुकाने, ओपन जिम और पार्क जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ विभिन्न साइज़ में प्लॉट पेश कर रहे हैं। इन सुविधाओं की उपलब्धता के कारण, एयरपोर्ट रोड और एयरो सिटी आधुनिक और आरामदायक लाइफस्टाइल चाहने वाले एनआरआई घर खरीदारों के लिए एक आकर्षक लोकेशन है।

Related posts

कांडला फोरम 2026 में वैश्विक हाइड्रोजन व समुद्री नेता, हरित परियोजनाओं पर जोर

Ravi Jekar

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

Jansansar News Desk

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

Jansansar News Desk

एलजी इंडिया ने स्मार्ट फीचर्स वाली नई सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन रेंज पेश की

Jansansar News Desk

फूड इंडस्ट्री में डेटा आधारित लागत प्रबंधन की दिशा में Focus Prism की पहल

Jansansar News Desk

अब प्रीमियम फर्नीचर के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं, जयपुर में खुला ‘नायाब एक्सपीरियंस’

Jansansar News Desk

Leave a Comment