Jansansar
मनोरंजन

हार्ट फाउंडेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने म्यूजिकल इवेंट “लेकर हम दीवाना दिल” का आयोजन किया

अहमदाबाद: महान गायक किशोर और कुमार शानू की आवाज में गाए गाने किसे पसंद नहीं होंगे? उनके सुरीले गाने युवा और वृद्ध हर कोई सुनना पसंद करता है। ऐसे में उनके फैंस के लिए हार्ट फाउंडेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा अहमदाबाद के टैगोर हॉल में “लेकर हम दीवाना दिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस मौके पर हार्ट फाउंडेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के चेयरमैन नितिन सुमंत शाह मौजूद रहे। संपूर्ण कॉन्सेप्ट अनिता पाला (यूके) का था।

आनंद विनोद (बड़ौदा), डॉ. मिताली नाग (इंटरनेशनल वर्सटाइल सिंगर) और आलोक कठडरे (इंटरनेशनल सिंगर, मुंबई) जैसे प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी सुरीली आवाज से मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन को आर्क इवेंट्स का समर्थन प्राप्त था। साथ ही डिजाइन और प्रबंधन सौरिन जरमारवाला ने किया था। कलाकारों का परिचय भूमिज त्रिवेदी ने कराया। कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा के संचालक मितेश देसाई थे, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया और मिताली नाग द्वारा प्रसिद्ध गीत शीशा हो या दिल हो, आनंद विनोद द्वारा पांच रुपैया बारा आना और आलोक कठडरे द्वारा एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और कई अन्य  प्रसिद्ध गीतों से उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

Related posts

समाज हमें कमाना सिखाता है, लेकिन दुख से जूझना नहीं इसी बातचीत की शुरुआत है The OddCast Show

Jansansar News Desk

अरमान मलिक के नए गाने ‘सावला बटेऊ’ में Addy Sir की कोरियोग्राफी का जलवा

Jansansar News Desk

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलार ने किया मराठी फिल्म ‘लाडू’ के पोस्टर का अनावरण

विश्व संगीत दिवस 2026 पर कोलकाता स्वतंत्र संगीत की भावना से गूंज उठा

Jansansar News Desk

The Farming Box को ‘Revolutionary Product of 2026’ और ‘Passive Income Role Model’ सम्मान मिला

Jansansar News Desk

फिल्म ‘धरपकड़’ का टीज़र रिलीज़: “आपके बैंक खाते के पैसे कहाँ गए?” – डिजिटल अरेस्ट के खौफनाक स्कैम का पर्दाफाश

Jansansar News Desk

Leave a Comment