Jansansar
धर्म

दिनेश टेक्सटाइल के द्वारा आयोजित रामकथा के तहत गोडादरा में निकली भव्य कलश यात्रा

– अयोध्या धाम से पधारे श्री गुरु देव भगवान के मुखारविंद से अमृतमय कथा का रसपान

सूरत। एक ओर अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की जोर शोर से तैयारियां चल रही है, तब सूरत की पावन धरा पर गोडादरा क्षेत्र में दिनेश टेक्सटाइल व अवध सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम कथा और श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसी के तहत शनिवार को क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

आयोजक दिनेश टेक्सटाइल के मालिक दिनेश पांडेजीने बताया कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है, तब यह हर सनातन हिन्दू के लिए गर्व की अनुभूति है। ऐसे में गोडादरा स्थित महर्षि आस्तिक विद्यालय के प्रांगण में 5 से 14 जनवरी तक श्रीराम कथा और श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया गया है। अयोध्या धाम से पधारे श्री गुरुदेव भगवान के मुखारविंद से अमृतमय कथा की रसधार बह रही है। शनिवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें महिलाएं, पुरुष, वृद्ध बच्चों समेत दस हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर अयोध्या से खास आए श्री राजकुमार दासजी महाराज,दयारामदास बापू, विधायक रमेश मिश्रा, सूरत के महापौर दक्षेश मावाणी, शशक पक्ष नेता शशिबेन,भाजपा के शहर महामंत्री कालू भाई भीमनाथ, छोटूभाई पाटिल
,रोहिणी बेन पाटिल,अमीतसिंह राजपूत और अन्य संत महंत भी उपस्थित थे।

Related posts

क्या Phone आपको आपसे बेहतर जानता है? गुरुमां योगिता खत्री ने बताई Digital Habits की सच्चाई

Jansansar News Desk

साईकृपा के साथ जुड़ें, बच्चों के बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ

Jansansar News Desk

अखंड दत्त बावनी: दत्तात्रेय आश्रम ने 1.25 लाख पान-लवंग, 51 कुंडी यज्ञ से रचा इतिहास

Jansansar News Desk

वनवासी रक्षा द्वारा नोएडा में 18 अप्रैल, 2026 को कवि सम्मेलन कार्यक्रम

Jansansar News Desk

राजकोट में मंत्र थेरेपी दरबार का आयोजन, 750 से अधिक लोगों ने लिया आध्यात्मिक अनुभव

Jansansar News Desk

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का डॉ. अभिषेक वर्मा के निवास पर आगमन, वर्मा परिवार व शिवसेना नेतृत्व को दिया आशीर्वाद

Jansansar News Desk

Leave a Comment