Jansansar
लाइफस्टाइल

डॉ भास्कर शर्मा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड से होंगे सम्मानित

–डॉ शर्मा अब तक बना चुके हैं 30 दर्जन से अधिक विश्व रिकार्ड

–डॉ शर्मा अब तक पा चुके हैं देश–विदेश से 65 दर्जन से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अवार्ड

– डॉ शर्मा लिख चुके हैं 13 दर्जन से अधिक पुस्तकें

वैश्विक स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर भास्कर शर्मा सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य के लिए इंदौर में अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया जाएगाl ग्लोबल ह्यूमन राइट संस्था के फाउंडर प्रेसीडेंट डॉक्टर बीके बजाज एंड डॉक्टर ज्योति बजाज ने बताया कि 17 दिसंबर 2023 को होटल साउथ एवेन्यू में होने वाले अवार्ड समारोह में सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के डॉक्टर भास्कर शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा l समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अभिनेता गुलशन ग्रोवर सहित अन्य ख्यातिनाम हस्तियां शिरकत करेंगे l

अवार्ड समारोह में विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शख्सियतों को भी सम्मानित किया जाएगा l गौरतलब है कि डॉक्टर भास्कर शर्मा ने होम्योपैथी चिकित्सा क्षेत्र पद्धति की 156 पुस्तकों का लेखन किया है lडॉ भास्कर शर्मा का नाम लार्जेस्ट होम्योपैथी लेसन के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है l साथ ही साथ उनके नाम 58 वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज है l

डॉ भास्कर शर्मा के विश्व के टॉप रिसर्च जनरल पबमेड, स्कॉपस, पीर रिव्यूड, यूजीसी केयर रिसर्च जर्नल में सौ से अधिक शोध प्रकाशित हो चुके हैं l डॉक्टर भास्कर शर्मा ने होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट शोध कार्यों से अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर अपने जन्म भूमि का नाम रोशन कर रहे हैं lइसके अलावा डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड लंदन, वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड सिंगापुर, डॉ एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड थाईलैंड, डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड मलेशिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड मस्कट, स्टार आफ होम्योपैथी अवॉर्ड लंदन, ग्लोबल एनवायरमेंटल अवार्ड फिलीपींस, साहित्य रत्न अवॉर्ड कनाडा, बेस्ट होम्योपैथी अवार्ड नाइजीरिया, ग्लोबल आईकॉन पर्सनालिटी अवार्ड अफ्रीका, इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड इंडोनेशिया, डॉक्टरेट अवॉर्ड अल्जीरिया, होम्यो भूषण काठमांडू, होम्योपैथी श्री गोवा, होम्योपैथी रत्न, चिकित्सा रत्न सम्मान प्राप्त कर चुके हैंl

 

Related posts

कला जो दीवार नहीं, घर का हिस्सा बने: पलक गुप्ता का ‘OBRA The Palak’s’ हयात सेंट्रिक, चंडीगढ़ में

Ravi Jekar

जेम्स एंड ज्वैलरी एग्जीबिशन में इजुसा का Rs 1 लाख वाला फ्रेंचाइजी ऑफर बना आकर्षण

Jansansar News Desk

कोमल कटारिया बनी मिसेज एवरग्रीन फैशन रनवे 2026, फिल्म और फैशन जगत की हस्तियों ने की शिरकत।

Jansansar News Desk

बिहार की मंजू सिन्हा: 16 वर्षों से बेटियों के स्वास्थ्य और जागरूकता की मजबूत आवाज

Jansansar News Desk

MoMaCu की स्क्रीनिंग में सितारों का जमघट, दिल्ली में धूमधाम से हुआ भव्य प्रीमियर

Jansansar News Desk

अक्षय तृतीया पर BharatPe गोल्ड महोत्सव, निवेश पर रिवॉर्ड्स और INR 1 लाख जैकपॉट मौका

Jansansar News Desk

Leave a Comment