Jansansar
एजुकेशन

शिक्षा के क्षेत्र में एल.पी.सवाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के वाइस चेयरमैन डॉ. धर्मेंद्र सवाणी की उपलब्धि

अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई

एल.पी.सवाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स को बेस्ट ओवर ऑल स्कूल डेवलपमेंट पुरस्कार भी मिला

सूरत. औद्योगिक विकास के साथ- साथ सूरत शहर शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है और इसमें अहम भूमिका निभाने वालों में सूरत के एल.पी.सवाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स का नाम प्रमुख है। अब एल. पी. सवाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के वाइस चेयरमैन डाॅ. धर्मेंद्र सवाणी और एल.पी. सावाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। डॉ. धर्मेंद्र सवाणी ने अमेरिकी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की है, जबकि इसी कार्यक्रम में एल. पी.सवाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स को बेस्ट ओवर ऑल स्कूल डेवलपमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया है।

डॉ. धर्मेंद्र सवाणी ने कहा कि शिक्षा उनका पसंदीदा विषय रहा है और इसी लगाव के कारण उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा का क्षेत्र चुना। डॉ. धर्मेंद्र सवाणी ने साल 2008 में ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई को विराम दे दिया और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ने के बाद आज एलपी सवाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर रहे हैं। वे बताते हैं कि वर्ष 2008 के बाद उन्हें आगे पढ़ाई का ख्याल ही नहीं आया, लेकिन पिछले साल पीएचडी की पढ़ाई का अवसर मिला तो फिर एक बार पढ़ने की उत्सुकता जाग गई। अमेरिका की मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन प्रवेश लेने के बाद पीएचडी के पेपर तैयार कर यूनिवर्सिटी में सबमिट किए। अब एक साल बाद इन पेपर्स को विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकृति दी गई। हाल ही में मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी का सहयोगी मलेशियाई विश्वविद्यालय द्वारा जेडब्ल्यू मैरियट में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. धर्मेंद्र सवाणी को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। साथ ही यूनिवर्सिटी की ओर से एल. पी. सवाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स को बेस्ट ओवर ऑल स्कूल डेवलपमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि इसलिए खास है, क्योंकि यह पुरस्कार की होड़ में दुनियाभर के 6000 स्कूल थे और इनमें से एल.पी.सवाणी ग्रुप ऑफ स्कूल्स बाजी मारी। डॉ. धर्मेन्द्र सवाणी ने कहा कि आज उनके पास शिक्षा जैसे विषय पर डॉक्टरेट की उपाधि है, जो एक अलग ही अनुभूति और गर्व की बात है।

Related posts

ग्लोबल फाइनेंस में करियर बनाना है? Zell Education के साथ CFA, FRM, ACCA & CMA करें

Jansansar News Desk

शिक्षा से जीवन में रोशनी: केपी ग्रुप और पीपी सवानी यूनिवर्सिटी ने जरूरतमंद छात्रों के लिए उर्जानूर स्कॉलरशिप शुरू की

Jansansar News Desk

Zell Education के साथ CFA, FRM, ACCA & CMA की शुरुआत करें

Jansansar News Desk

शिक्षा से समाज परिवर्तन की प्रेरक कहानी

Jansansar News Desk

एडटेक स्टार्टअप ‘पढ़ले’ को अमेरिका की कंपनी ‘Filadd’ से फंडिंग, NEET तैयारी में बदलाव की तैयारी”

Jansansar News Desk

इटावा में उच्च शिक्षा को मिल रही नई दिशा: अनुज मोंटी यादव की पहल से बढ़ रहे अवसर

Jansansar News Desk

Leave a Comment