Jansansar
मनोरंजन

कलर्स के कलाकारों ने हार्दिक शुभकामनाओं और उत्साह के साथ नए साल का जश्न मनाया

 

कलर्स के शो ‘डोरी’ में मानसी की भूमिका निभा रही तोरल रसपुत्रा कहती हैं, “2023 की शुरुआत में रहस्य का माहौल बना हुआ था, लेकिन यह मेरे लिए सुखद आश्चर्य से भरा रहा। यह साल मनोरंजन और रोमांचक अवसरों के विभिन्न रास्ते तलाशने के नाम रहा। उनमें से एक डोरी है जिसने बालिका परित्याग के बारे में जागरूकता फैलाई और पिछड़ी मानसिकता के बारे में बातचीत जारी रखी। मुझे लगता है कि इस शो में शामिल होने की मुख्य बातों में पवित्र शहर वाराणसी जाना और गंगा घाट की सुंदरता का आनंद लेना शामिल था। जबकि मैं 2024 का स्वागत कर रही हूं, मैं अपने माता-पिता से आशीर्वाद चाहती हूं और डोरी की टीम के साथ 2024 का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं। जियो, प्यार करो और हंसो के मंत्र को जीना मेरा संकल्प है।”

कलर्स के शो ‘परिणीति’ में नीति की भूमिका निभा रहीं तन्वी डोगरा कहती हैं, “सच कहूं तो 2023 मेरे लिए कई तरह की भावनाओं की रोलरकोस्टर राइड रहा है। इस साल मैंने यात्रा करने और अपने सपनों को पूरा करने पर ही ध्यान दिया। मैं हमेशा सिंगापुर जाना चाहती थी, और मुझे इस खूबसूरत देश में दर्शनीय जगहों में घूमने का मौका मिला। दुनिया भर की संस्कृतियों से नई कहानियां जानने और नई चीजें सीखने के रोमांच से बढ़कर कुछ नहीं। काम के मोर्चे पर, मुझे नीति बनने में मज़ा आया, क्योंकि वह परिणीति में निगेटिव भूमिका में थी। इस शो के माध्यम से मुझे समझ आया कि किसी विलेन के रूप में नाम कमाने के लिए क्या करना पड़ता है। मैं अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाने का अवसर पाकर बहुत आभारी हूं। अपने पेशे के विभिन्न पहलुओं को समझना जारी रखते हुए, मैं खुद को बेहतर बनाना चाहती हूं। यह 2024 के लिए मेरा संकल्प है। मैं अपने दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए इंटरनेशनल सफर करने को लेकर उत्साहित हूं। मैं सभी को नए साल की शुभकामनाएं देती हूं।”

कलर्स के ‘नीरजा… एक नई पहचान’ में अबीर की भूमिका निभा रहे राजवीर सिंह कहते हैं, “मैं इस साल मुझे काम के सभी रोमांचक अवसर देने के लिए भगवान का बहुत आभारी हूं। दर्शकों ने ‘नीरजा… एक नई पहचान’ को जितना प्यार दिया है, उसके लिए मैं उनका जितना भी धन्यवाद दूं, कम है। अगर किसी अभिनेता को उसके ऑनस्क्रीन नाम से जाना जाता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी प्रशंसा है और इस तरह की पहचान इस शो ने मुझे 2023 में दी है। अबीर के रूप में नाम कमाना अविश्वसनीय है और मुझे उम्मीद है कि इस साल मैं एक अभिनेता के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखा सकूंगा। 2023 में, मैंने अपनी सेहत पर अधिक ध्यान दिया और खुद की देखभाल को प्राथमिकता दी। कुछ गंभीर चोटों से उबरने के दस साल बाद फिर से डांस कर पाना मेरे लिए बड़ी बात थी। मैं परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करके नए साल की शुरुआत करने जा रहा हूं। सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!”

कलर्स के आगामी शो ‘मेरा बलम थानेदार’ में वीर की भूमिका निभा रहे शगुन पांडे कहते हैं, “मेरा आगामी शो मेरा बलम थानेदार 2024 में कलर्स की पहली प्रेम कहानी है। मैं इससे बेहतर नए साल की उम्मीद नहीं कर सकता। मैं 2023 में घटी घटनाओं के लिए आभारी हूं, और मैं इस प्रेम कहानी में वीर प्रताप सिंह के रूप में नज़र आने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। मैंने इस शो के लिए वज़न बढ़ाया है, जिसे इसके लॉन्च से पहले ही काफी सराहना मिल रही है। मुझे उम्मीद है कि इस साल मैं उन उम्मीदों पर खरा उतर सकूंगा, जो दर्शकों ने मुझसे रखी है। मैं चाहता हूं कि नया साल मेरे सभी प्रशंसकों के लिए मनोरंजन से भरपूर हो। मैं उन्हें हर चीज के लिए शुभकामनाएं देता हूं। नए साल की शुभकामनाएं!”

कलर्स के शो ‘चांद जलने लगा’ में तारा की भूमिका निभा रही कनिका मान कहती हैं, “2023 मेरे जीवन के सबसे खास सालों में से एक था। मैं चांद जलने लगा को दिए गए प्यार के लिए, दर्शकों को धन्यवाद देती हूं और मुझे उम्मीद है कि वे यूं ही प्यार बरसाते रहेंगे। मुझे लगता है कि जब आप अच्छा समय बिताते हैं तो समय तेज़ी से भागता प्रतीत होता है। 2023 में, बिल्कुल ऐसा ही हुआ और मैं इसके लिए दिल से आभारी हूं। मेरा नए साल का संकल्प अपने परिवार के साथ समय बिताना और वह सब करना है जिससे मुझे खुशी मिलती है। मेरा मानना ​​है कि आप साल के पहले दिन को कैसे मनाते हैं, यह बाकी बारह महीनों की दिशा तय करता है। मुझे आशा है कि हम सभी मज़ेदार तरीके से सूर्य के चारों ओर यात्रा करेंगे!”

 

अधिक अपडेट के लिए कलर्स के साथ जुड़े रहें।

Related posts

यामाहा टीन्स रॉक 2026 का खिताब मिजोरम के न्यूहोफ स्कूल बैंड ने जीता, बेंगलुरु में सजा युवा संगीत प्रतिभाओं का मंच

Ravi Jekar

समाज हमें कमाना सिखाता है, लेकिन दुख से जूझना नहीं इसी बातचीत की शुरुआत है The OddCast Show

Jansansar News Desk

अरमान मलिक के नए गाने ‘सावला बटेऊ’ में Addy Sir की कोरियोग्राफी का जलवा

Jansansar News Desk

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशिष शेलार ने किया मराठी फिल्म ‘लाडू’ के पोस्टर का अनावरण

विश्व संगीत दिवस 2026 पर कोलकाता स्वतंत्र संगीत की भावना से गूंज उठा

Jansansar News Desk

The Farming Box को ‘Revolutionary Product of 2026’ और ‘Passive Income Role Model’ सम्मान मिला

Jansansar News Desk

Leave a Comment