Jansansar
राष्ट्रिय समाचार

केनरा बैंक के कार्यकारी निदेशक श्री अशोक चंद्रा पहली बार सूरत आये सूरत में मेगा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच शिविर का आयोजन किया गया।

सूरत: केनरा बैंक के कार्यपालक निदेशक, श्री अशोक चंद्रा की सूरत की प्रथम यात्रा के उपलक्ष्य पर सूरत क्षेत्रीय कार्यालय ने दिनांक 08/11/2023 को सूरत में मेगा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में श्री शंभू लाल, अंचल प्रमुख-अहमदाबाद और श्री सुधांसु एस. साहू, क्षेत्रीय प्रमुख-सूरत भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कई संभावित एमएसएमई ग्राहक उपस्थित थे और जिनको ईडी श्री अशोक चंद्रा द्वारा ऋण मंजूरी पत्र प्रदान किए गए । चूंकि केनरा बैंक इस नवंबर में संस्थापक माह और एसएचजी माह भी मना रहा है, इसलिए कार्यकारी निदेशक श्री अशोक चंद्रा की गरिमामयी उपस्थिति में महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण के लिए एसएचजी ऋण शिविर भी आयोजित किया गया।
ईडी श्री चंद्रा ने सभा को क्षेत्र विशिष्ट कपड़ा उद्योग हेतु बेंक की विशेष ऋण योजना में किए गए नवीन परिवर्तनों के साथ-साथ खुदरा क्षेत्रों के तहत कई नए उत्पादों द्वारा बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि के लिए बैंक द्वारा की गई सभी प्रमुख पहलुओ की जानकारी दी गयी, जो आवास और अन्य खुदरा उत्पादों के लिए काफी प्रतिस्पर्धी है और आकर्षक दर पर उपलब्ध हैं। दिन का समापन एचएनआई ग्राहकों के साथ संबंध बढ़ाने हेतु की गयी बैठक के साथ हुआ। ऐसे आयोजनों के आयोजन में बैंक द्वारा की गई पहल की ग्राहकों द्वारा सराहना की गई।
इसके अलावा श्री अशोक चंद्रा ने सभी ऋण ग्राहको को आश्वासन दिया कि केनरा बैंक किसी भी प्रकार की व्यावसायिक जरूरतों के लिए सदैव मौजूद है और साथ ही साथ बैंक अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर शहर और आसपास की शाखाओं के सभी स्टाफ सदस्यों के लिए एक टाउन हॉल मीटिंग भी आयोजित की गई।

Related posts

इंडिया अफ्रीका ट्रेड काउंसिल ने महाराष्ट्र प्रतिनिधित्व में बदलाव किया

Jansansar News Desk

बुजुर्गों के लिए RetiredPeople.in ग्लोबल पहल शुरू

Jansansar News Desk

स्कूल की शिकायतें सिर्फ अनुशासनहीनता नहीं, बच्चे की कठिनाई का संकेत: डॉ विनी झारिया

Jansansar News Desk

नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प

Jansansar News Desk

‘मैग्नेट 2.0’ से निवेश, बुनियादी सुविधाओं और मूल्यवर्धन को मिलेगा बढ़ावा: कृषि विपणन मंत्री श्री जयकुमार रावल

Ravi Jekar

पत्रकार सत्यनारायण जोशी ने मीडिया क्षेत्र में पूरे किए 12 वर्ष

Jansansar News Desk

Leave a Comment