Jansansar
मनोरंजन

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर राजदीप चेटर्जी और श्रद्धा डांगर आपके नवरात्रि को और भी ऊर्जावान बनाने के लिए ‘दिल मा बबाल’ गाना लेकर आए हैं

नवरात्रि शुरू होते ही फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है।  आज हर जगह नवरात्रि की धूम है।  लोग गुजराती गानों और गरबा की धुन पर थिरकते हुए गरबा का आनंद ले रहे हैं।  नवरात्रि को और अधिक मजेदार बनाने के लिए, यूनाइटेड व्हाइट फ्लैग के बैनर तले इंडियन आइडल ४ के फाइनलिस्ट एवं फेमस बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर राजदीप चेटर्जी और नेशनल एवॉर्ड विनर एवं हमारे गुजरात के गौरव श्रद्धा डांगर अभिनीत गुजराती गीत “दिल मा बबाल ” हाल ही में लॉन्च किया गया है और गरबा प्रशंसकों के बीच धूम मचा रहा है। यह एक बहुत ही लयबद्ध और जुस्से से भरपूर गाना है जो प्रशंसकों को वर्तमान फेस्टिव मूड का आनंद देगा। गौरतलब है कि यह गाना राजदीप चेटर्जी की आवाज में गाया गया है और उन्होंने ही इसे कंपोज भी किया है।

राजदीप चेटर्जी के साथ मशहूर गायिका दीपाली साठे की आवाज में गाया गया यह मधुर गीत बेहद ऊर्जावान है और लोगों को गरबा की धुन पर थिरकने पर मजबूर कर देगा।  चिराग त्रिपाठी और सावेरी वर्मा द्वारा लिखित, गीत “दिल मां बबाल” जितिन अग्रवाल और राजेश तालेसरा द्वारा निर्मित है। इस गाने के म्यूजिक प्रोड्यूसर अमोल डांगी हैं और डायरेक्टर रामजी गुलाटी हैं जिन्होंने इस गाने को खूबसूरती से निभाया है।

गायक राजदीप चटर्जी और श्रद्धा डांगर ने संयुक्त रूप से अपने नए लॉन्च हुए गाने “दिल मा बबाल” के बारे में कहा,  “आजकल लोग फेस्टिव मोड़ में हैं और नवरात्रि गुजरातियों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। ऐसे समय में हम “दिल मा बबाल” गाना लेकर आए हैं, जो ऊर्जावान गुजरातियों में और अधिक ऊर्जा लाएगा और उन्हें एक नए गाने पर नाचने पर मजबूर कर देगा। हमे इस बात पर पूरा विश्वास है ।”

Related posts

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री नितेश राणे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में जल परिवहन क्रांति

Jansansar News Desk

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘शतक’ फिल्म की सराहना की

Jansansar News Desk

ईशा शर्मा के एटीट्यूड और शिल्पा जोशी की आवाज का खतरनाक कॉम्बिनेशन: ‘45 बोर’

Ravi Jekar

SVF ने ‘जय कनैयालाल की’ का ट्रेलर लॉन्च किया; पारिवारिक मनोरंजन के साथ भावनाओं और हँसी का अनोखा मिश्रण।

Ravi Jekar

‘वीणा माँ के सुरों की शाम, एक पेड़ लगाओ माँ के नाम’ का संगीतमय कार्यक्रम में श्रोताओं ने लिया आनंद

Ravi Jekar

म्यूज़िक डायरेक्टर ऐकार्थ पुरोहित–कपिल पालीवाल ने ‘SAGWAAN’ फिल्म में दिया संगीत

Ravi Jekar

Leave a Comment