Jansansar
संसद परिसर में हिंसा: बीजेपी सांसद घायल, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप
राजनीती

संसद में मारपीट के दौरान बीजेपी सांसद घायल, राहुल गांधी पर आरोप

नई दिल्ली, 19 दिसंबर: ओडिशा के बालासोर से बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और फरुखाबाद से सांसद मुकेश राजपूत गुरुवार सुबह संसद परिसर में हुई हाथापाई में घायल हो गए। दोनों सांसदों को सिर में गंभीर चोटें आईं, और उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना उस वक्त हुई जब संसद परिसर में I.N.D.I.A. गठबंधन और बीजेपी के सांसदों के बीच तीखी बहस और विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों के सांसद एक-दूसरे के सामने आ गए और इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया, जिससे वह गिर गए और घायल हो गए। सारंगी ने सिर पर रूमाल बांध रखा था, और उनके सिर से खून बह रहा था।

वहीं, जब राहुल गांधी से इस घटना के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने बीजेपी सांसदों को इसका दोषी ठहराया। राहुल ने कहा, “बीजेपी सांसदों ने मुझे संसद में प्रवेश करने से रोका, मुझे धक्का दिया और धमकाया। संसद में प्रवेश हमारा अधिकार है।” राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वह इस पूरी घटना के दौरान शांत थे और किसी भी तरह का हमला नहीं किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें और प्रियंका गांधी को भी धक्का दिया गया, जिससे उनके घुटने में चोट आई। वहीं, बीजेपी सांसदों ने इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, “राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, लेकिन उन्हें पहलवानी दिखाने की कोई जरूरत नहीं थी।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है, और बीजेपी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी इसकी शिकायत की है।

इस घटना के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। यह हाथापाई उस समय हुई जब दोनों सदनों में गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर जोरदार विरोध हो रहा था। विपक्षी सांसदों ने अंबेडकर पर शाह के बयान की आलोचना की और उनके इस्तीफे की मांग की।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक अनोखी पहल

Jansansar News Desk

शिवराज सिंह चौहान ने AkinAnalytics के स्वदेशी NIKA2 किसान ड्रोन का अनावरण

Jansansar News Desk

किसानों और कृषि श्रमिकों के मुद्दों पर फोकस, जीवनदत्त अरगड़े को पूर्वी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी

Jansansar News Desk

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया

Jansansar News Desk

जो दिखाई नहीं देता, वही सत्ता चलाता है: भाजपा का बड़ा दांव,नई उम्र, नई रणनीति, नई भाजपा!

Jansansar News Desk

एक उद्देश्य के साथ नेतृत्व – जनता की आवाज़: सुनिल यादव की कहानी।

Leave a Comment