Jansansar
धर्म

बादशाह ग्रुप द्वारा गणेशजी के आगमन पर होंगे अविस्मणीय कार्यक्रम

सूरत। हर साल के भांति इस साल भी बादशाह ग्रुप द्वारा सूरत में गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसकी सभी पूर्व तैयारी ग्रुप द्वारा की गई है। गणेश मंडलों में अपनी अलग ही पहचान बना चुका बादशाह ग्रुप के गणेशजी की प्रतिमा का मंगलवार 3 सितंबर 2024 का आगमन होगा। शहर के पाल मीना बाजार से शाम 7 बजे गणेशजी की शोभा यात्रा निकलकर निशाल सर्कल की ओर जाएंगी। शोभा यात्रा की जानकारी देते हुए बादशाह ग्रुप के जैमिन अहिर ने बताया कि गणेशजी की शोभा यात्रा में 110 पुणेरी ढोल, उज्जैन से डमरू वादक और शंख आरती के लिए 30 अघोरीओ आएंगे। उज्जैन में जिस तरह महाकाल की शोभा यात्रा निकलती है उसी तर्ज पर गणेशजी की भी यात्रा निकलेंगी। हाथी- घोड़ा के साथ विशाल मशाल यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड सिंगर पुर्वा मंत्री लाइव परफार्मस करेंगी। यह शोभा यात्रा पूरे गुजरात में अविस्मरणीय होगी। जिससे देखने के लिए हजारों की तादाद में गणेश भक्त इकट्ठा हो सकते है।

– गणेशजी की शोभा यात्रा में आकर्षण का केन्द्र

– 110 पुणेरी ढोल
– उज्जैन से डमरू वादक और शंख आरती के लिए 30 अघोरीओ प्रस्तुति देंगे
– उज्जैन में महाकाल की शोभा यात्रा तर्ज पर गणेशजी की शोभायात्रा
– हाथी- घोड़ा के साथ विशाल मशाल यात्रा
– बॉलीवुड सिंगर पुर्वा मंत्री का लाइव परफार्मस
– महाकाय नंदी

Related posts

आध्यात्म और भक्ति का महापर्व: तेरापंथ धर्मसंस्कृति के दीपस्तंभ वाव में आचार्य महाश्रमण जी की यात्रा

Jansansar News Desk

हांगकांग में राम नवमी के अवसर पर ‘विश्व सनातन धर्म दिवस’ की स्थापना

Jansansar News Desk

‘‘सांझी विरासत, सांझा प्रयास, सांझा उद्देश्य’’ के साथ संत छोटे जी फाउण्डेशन की हुई स्थापना

Ravi Jekar

3000 करोड़ की संपत्ति छोड़कर आध्यात्मिकता अपनाने वाले ‘Businessman Baba’ की प्रेरणादायक यात्रा – कुंभ मेला 2025 में बना आस्था का केंद्र

AD

बिजनेस की दुनिया से सनातन धर्म की ओर – ‘परम गुरु’ की नई राह

AD

वेदांत ने ‘घुमुरा’ उत्सव में कालाहांडी के युवा प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया

AD

Leave a Comment